धनबाद: धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है. मनचलों का एक समूह दोनों नाबालिगों को पकड़कर राजकीय मध्य विद्यालय नयाडीह के अंदर ले गया. इसके बाद देर रात तक दुष्कर्म किया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद केंदुआडीह थाना की पुलिस दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी. दोनों नाबालिग बहनों को मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच में भेजा गया है. घटना को अंजाम देने वाला मनचलों का समूह गोधर रवानी बस्ती का बताया जाता है.

