BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

by bnnbharat.com
June 28, 2020
in Uncategorized
बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Share on FacebookShare on Twitter

अरविन्द पटेल,

महराजगंज: महराजगंज-शिकारपुर-घुघली मार्ग पर बरवा गांव के पास देर रात दो बाइकों की टक्कर में दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.

एक बाईक पर तीन व दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे. बरवा गांव के पास आमने-सामने की टक्कर में निचलौल क्षेत्र के रूदौली अगया टोला निवासी मनीष (22) व‌ कुशीनगर जनपद के खोटही रामबर टोला निवासी मोनु (21) की मौके पर ही मौत हो गई. अनूप प्रजापति (19) व प्रिंस(18) निवासी रुधौली कुट्टी टोला थाना निचलौल व दिनेश (19) उपाध्याय छपरा थाना रामकोला गंभीर रूप से घायल हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने तीनों घायलों की नाजुक हालत देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.  एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों बाईकों को कब्जे में ले लिया गया है. परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

घायलों के मसीहा बने दीनबंधु उर्फ दीपू

घुघली शिकारपुर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात बरवा गांव के पास दो बाइक के बीच भीषण हादसे में घायलों के लिए दीनबंधु उर्फ दीपू देवदूत बनकर पहुंच गए. टक्कर के बाद घायल सड़क पर तड़प रहे थे. उस समय सड़क सुनसान थी. संयोग से उसी दौरान दीनबंधु यादव अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे. हादसा देख गाड़ी रोक दी और अपने साथियों के साथ घायलों को बचाने में जुट गये. पुलिस को सूचना दी. एम्बुलेंस के पहुंचने में देरी हुई तो पुलिस की मदद से निजी वाहन से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘मन की बात’: महामारी के बीच भारत अपने पड़ोसियों की चुनौतियों से भी निपट रहा- PM मोदी

Next Post

कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

Next Post
कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d