बरकट्ठा:बरकट्ठा थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की सुबह फोर्ड कार से तस्करी के लिए ले जा रहे तीस किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया।वहीं कार समेत लगभग डेढ़ लाख कीमत की 30 किलो गांजा को जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्करों में अयूब पिता बाबू इमरान,जब्बार पिता सादा खान साकिन कोताना थाना-बड़ौत ,बागपत, यूपी निवासी है।इस बावत थाना प्रभारी सह पुलिस अंचल निरीक्षक अशोक राम ने बताया कि धनबाद की ओर से एक फोर्ड कार यूपी 12 यू 5888 में दो गांजा तस्कर जीटी रोड से यूपी जा रहे थे।सूचना पर थाना प्रभारी सह पुलिस अंचल निरीक्षक के निर्देश पर एएसआई लक्ष्मण तिवारी दल बल के साथ वाहन चेकिंग में जुटे।वाहन चेकिंग के दौरान थाना मोड़ के पास ए एसआई लक्ष्मण तिवारी दल बल के सहयोग से ब्लू रंग की फोर्ड फिस्टा कार के साथ तस्कर को पकड़ा गया।गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद जानकारी दिया गया कि इस गांजा तस्करी धंधे में अन्य लोग अनीश पिता हाजी यूसुफ,आरिफ पिता नसीम दोनों साकिन कोताना थाना बड़ौत ज़िला बागपत यूपी निवासी भी शामिल है।मामले को लेकर थाना कांड संख्या 136/19 प्राथमिकी दर्ज करते हुए चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया एवं मौके पर गिरफ्तार दो तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

