BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चमकी बुखार से हुई दो जुड़वा बहनों की मौत

by bnnbharat.com
April 28, 2020
in समाचार
चमकी बुखार से हुई दो जुड़वा बहनों की मौत

चमकी बुखार से हुई दो जुड़वा बहनों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: एक तरफ कोरोना आफत बनी हुई है वहीं उत्तर बिहार में चमकी बुखार(एईएस) धीरे-धीरे बच्चों को अपना शिकार बना रहा है. मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती जुड़वा बहनों की जिन्दगी चमकी बुखार (एईएस) निगल गई.

जिले के मुशहरी प्रखंड के रौशनपुर चक्की की दो एईएस पीड़ित जुड़वा बहनों में दूसरी मौसमी कुमारी की मौत मंगलवार की सुबह हो गई. सोमवार को मौसमी की बहन सुक्की कुमारी की मौत भी एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी थी.

दोनों बहनों को चार दिन पूर्व चमकी बुखार व बेहोशी की शिकायत पर एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया था. दोनों बहनों की एईएस से मौत की पुष्टि अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने कर दी है.

डॉ. शाही ने बताया कि दोनों बहन काफी गंभीर स्थिति में थीं. एसकेएमसीएच में इलाज होने से पूर्व गांव में उनका इलाज हुआ था. इधर, पिछले 18 घंटे में चमकी बुखार से पीड़ित पांच अन्य बच्चे भर्ती कराए गए हैं.

इसमें गौशाला रोड के आठ माह के अमन कुमार, मुशहरी रसुलपुर की पांच वर्षीया रीतु कुमारी, बंदरा पीयर के बड़ागांव के डेढ़ साल के मो.एजाज, पारू के सबलपुर की सात साल की सलोनी कुमारी, पूर्वी चंपारण चकिया की छह माह की अभिलाषा कुमारी को पीआईसीयू में भर्ती किया गया है. हालांकि इनको अभी एईएस की श्रेणी में डॉक्टरों ने नहीं रखा. लेकिन बुखार वाले सभी बच्चों की जांच की जा रही है.

इनमें मुख्य रूप से तय प्रोटोकॉल के तहत ब्लड में शुगर की कमी, सोडियम पोटेशियम की कमी को देखी जा रही है. अधीक्षक ने बताया कि अब तक एसकेएसीएच में ज्ञात अज्ञात एईएस के कुल 15 बीमार बच्चे भर्ती हुए. मुजफ्फरपुर के एईएस कन्फर्म तीन बच्चे की मौत हो गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BOARD EXAM 2020: बड़ा फैसला, अब केवल कुछ ही विषयों की होगी परीक्षा

Next Post

ब्रेकिंग: ताबड़तोड़ तबादला:35 IPS इधर से उधर, जानिये कौन कहाँ गये

Next Post
ब्रेकिंग: ताबड़तोड़ तबादला:35 IPS इधर से उधर, जानिये कौन कहाँ गये

ब्रेकिंग: ताबड़तोड़ तबादला:35 IPS इधर से उधर, जानिये कौन कहाँ गये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d