BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कश्मीर पर कोई बयान नहीं दिया संयुक्त राष्ट्र महासभा ने : प्रवक्ता

by bnnbharat.com
August 28, 2019
in समाचार
कश्मीर पर कोई बयान नहीं दिया संयुक्त राष्ट्र महासभा ने : प्रवक्ता

UN General Assembly did not give any statement on Kashmir: Spokesperson

Share on FacebookShare on Twitter

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष (PGA) मारिया फर्नाडा एस्पिनोसा ने पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीहा लोधी से मुलाकात की है, लेकिन उन्होंने कश्मीर पर कोई बयान नहीं दिया है.

उनकी प्रवक्ता मोनिका ग्रेले ने यह जानकारी दी.

मंगलवार को एस्पिनोसा के बयान के संबंध में एक पाकिस्तानी संवाददाता के एक सवाल के जवाब में ग्रेले ने कहा, “PGA ने आज कश्मीर पर कोई बयान नहीं दिया है. जो शायद आपने देखा है, वहीं हमने देखा कि उन्होंने कल पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि के साथ बैठक की.”

यह बैठक अगले महीने होने वाली महासभा की उच्च स्तरीय बैठक में कश्मीर मुद्दा उठाने के पाकिस्तान के प्रयास के तहत की गई थी. पाकिस्तान सुरक्षा परिषद में सार्वजनिक बैठक कराने में असमर्थ रहा है जहां पाकिस्तान के प्रतिनिधि के पास अपना पक्ष रखने के लिए सार्वजनिक मंच होता.

जम्मू एवं कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने का सिर्फ चीन द्वारा विरोध करने पर परिषद ने बिना किसी रिकॉर्ड या बयान के क्लोज-डोर बैठक की थी.

PGA से मुलाकात के बाद, लोधी ने ट्वीट किया कि उन्होंने मारिया को ‘वहां की गंभीर स्थिति के बारे में विस्तार से बता दिया है और उन्हें लगातार कर्फ्यू तथा बढ़ाए गए प्रतिबंध से कश्मीरी लोगों को होने वाली परेशानी’ के बारे में भी बता दिया है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अगले महीने होने वाली महासभा की उच्चस्तरीय बैठक में कश्मीर मुद्दा उठाने का निश्चय किया है.

उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में दुनिया को बताऊंगा. मैंने इस बारे में प्रमुख राष्ट्र प्रमुखों को इस बारे में बताया है और मैं उनके संपर्क में हूं. मैं यह मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में भी उठाऊंगा.”

वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक से पहले एस्पिनोसा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा और उनके स्थान पर नाइजीरिया के तिजानी मोहम्मद-बंदे आ जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

MP में मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश की दी चेतावनी

Next Post

झारखंड के सरकारी भवनों, कार्यालयों में बगैर हेलमेट के एंट्री पर लगा बैन

Next Post
झारखंड के सरकारी भवनों, कार्यालयों में बगैर हेलमेट के एंट्री पर लगा बैन

झारखंड के सरकारी भवनों, कार्यालयों में बगैर हेलमेट के एंट्री पर लगा बैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d