क्या हैं कारण:
- तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना
- गलत दिशा में गाड़ी दौड़ाना
- ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करना
- शराब पीकर गाड़ी चलाना
रांची: गोपू आज बड़ा उदास है, उसके आंखों में आंसू डबडबा रहे हैं, आज की तारीख उसके लिए दु:खों का पहाड़ लेकर आयी थी. आज ही के दिन उसके पिता की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी थी. गांव से लौटते वक्त गोपू के पिता तेज रफ्तार वाले वाहन की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौत हो गयी.
यह सही है कि जितनी भी घटनाएं होती है उनमें ज्यादातर मौतें तेज रफ्तार और गलत दिशा में गाड़ी चलाने की वजह से होती है. दुर्घटनाओं की मुख्य वजह ड्राइविंग के दौरान मोबाइल से बात करना, शराब पीकर वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन चलाना रहा है.
Also Read This: CAA: हिंसा करने वाले ‘दंगाई’ कोरोना से भी खतरनाक- CM योगी
जिला सड़क सुरक्षा समिति की रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि वर्ष 2018 की तुलना में वर्ष 2019 में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अधिक है. वर्ष 2018 में रांची जिले में 673 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 333 लोग काल के गाल में समा गये. जबकि, 414 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. वहीं, वर्ष 2019 में 660 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, इनमें मरने वालों की संख्या 450 रही और गंभीर रूप से घायल होने वालों की संख्या 387 रही. वर्ष 2019 के आंकड़ों में इस वर्ष जनवरी से फरवरी माह में होने वाली दुर्घटनाएं भी शामिल हैं.
लगभग ढ़ाई लाख वाहनों का चालान कटा
वर्ष 2019 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक लगभग ढ़ाई लाख वाहनों का चालान काटा गया. इनमें ज्यादातर तेज रफ्तार और दस्तावेज नहीं पाये जाने वाले वाहन शामिल थे. चालान से लगभग आठ करोड़ छह लाख रुपये जुर्माने के तौर पर वसूला गया.
Also Read This: शिवराज सिंह चौहान का दावा- निश्चत रूप से गिरेगी कमलनाथ सरकार
लगभग 1300 लाइसेंस हुए निलंबित
वर्ष 2020 में जनवरी माह में 1295 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया. जबकि, वर्ष 2019 में 1942 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किये गये हैं. नियमानुसार अगर तीन बार किसी व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित हो जाये तो कहीं से भी लाइसेंस नहीं बन सकता है.
Also Read This: ओवैसी पार्टी AIMIM पर BJP ने की बैन लगाने की मांग
वर्षवार दुर्घटनाओं की सूची:
वर्ष 2018
माह-एक्सीडेंट-मौत-घायल
- जनवरी-62-37-54
- फरवरी-56-27-43
- मार्च-37-15-43
- अप्रैल-52-32-29
- मई-58-34-40
- जून-61-41-39
- जुलाई-47-27-31
- अगस्त-58-31-42
- सितंबर-66-24-16
- अक्तूबर-70-35-43
- नवंबर-54-30-32
- दिसंबर-52-30-24
Also Read This: बसों में बिना टिकट सफर करने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना, हो सकती है जेल
वर्ष 2019
माह-एक्सीडेंट-मौत-घायल
- जनवरी-55-34-20
- फरवरी-54-30-31
- मार्च-54-34-23
- अप्रैल-59-48-26
- मई-55-29-46
- जून-58-45-50
- जुलाई-70-42-43
- अगस्त-40-27-21
- सितंबर-49-31-22
- अक्तूबर-56-42-19
- नवंबर-51-32-26
- दिसंबर-56-54-60
स्पीडो मीटर से वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने पर हुई चर्चा
पिछले दिनों जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा के हर पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. समिति के सदस्यों ने कहा कि रिंग रोड, टाटा मार्ग, रामगढ़ मार्ग व राजधानी के कई सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार काफी अधिक रहती है. रफ्तार में चलने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए स्पीडो मीटर का प्रयोग किया जाना चाहिए. समिति के पास फंड की कमी नहीं है और स्पीडो मीटर एक कारगर उपाय है जिससे वाहनों की रफ्तार को रोका जा सके. इसके अलावा डीटीओ ने कई स्थानों पर साइनबोर्ड लगाने की भी आवश्यकता बतायी है जिसमें वाहनों की रफ्तार, ब्रेकर, मोड़ बेहतर तरीके से दिखाया जा सके.
Also Read This: कोरोना से भारत में तीसरी मौत, महाराष्ट्र में 64 वर्षीय मरीज की मौत
ब्लैक स्पॉट सड़कों में हुई हैं 27 मौतें
रांची जिले में प्रशासन की ओर से 19 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गये हैं, जहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. इन ब्लैक स्पॉट सड़कों में से 10 ऐसे स्पॉट हैं जहां अमूमन तीन से चार दुर्घटनाएं होती हैं. पिछले वर्ष 2019 में ब्लॉक चौक ओरमांझी वाली सड़क में सर्वाधिक चार मौतें दर्ज की गयी हैं. वहीं तैमारा घाटी, खरसीदाग चौक नामकुम, चुट्टूपालू घाटी ओरमांझी व तिलता रातू में तीन-तीन मौतें हुई हैं. वर्ष 2019 में 27 मौतें हुई हैं.
रांची जिले में प्रशासन द्वारा चिन्हित ब्लैक स्पॉट
जगहों के नाम-सड़क-पुलिस स्टेशन
- नामकुम ओवरब्रिज-एनएच 33-नामकुम
- ब्यांगडीह-एनएच 33-नामकुम
- एदलहातु-एनएच 33-बुंडू
- तैमारा घाटी-एनएच 33-बुंडू
- नेलगढा-एनएच 33-बुंडू
- राम मंदिर चौक, कांके रोड-स्टेट हाइवे-गोंदा
- खेलगांव के पास-एमडीआर-सदर
- बुटी मोड़ थाना-एमडीआर-सदर
- ब्रांबे-एनएच 75-मांडर
- बिरसा चौक-एनएच 75-डोरंडा
- केरकेटा मोड़- स्टेट हाइवे-पिठोरिया
- सिरसा टोली के पास-एनएच 33-नामकुम
- सलगाडीह रांची-एनएच 33-बुंडू
- चांदीडीह, पुरूलिया रोड-एनएच 33-अनगड़ा
- जामचुआ थाना-एनएच 33-नामकुम
- जोजोडीह रांची-एनएच 33-तमाड़
- नवाडीह चौक रांची- एनएच 33-बुंडू
- आरा गेट पुरूलिया रोड रांची-एनएच 33-टाटीसिल्वे़
- रढ़गांव रांची-एनएच 33-तमाड़
Also Read This: पर्यावरण मंत्री कोरोना से संक्रमित, अमेरिका में लगा कर्फ्यू

