BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनियंत्रित डंपर ने सो रहे यात्रियों को कुचला, तीन की मौत

मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, मृतकों को दो दो लाख रुपए आर्थिक सहयोग का ऐलान

by bnnbharat.com
May 22, 2020
in Uncategorized
अनियंत्रित डंपर ने सो रहे यात्रियों को कुचला, तीन की मौत

अनियंत्रित डंपर ने सो रहे यात्रियों को कुचला, तीन की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

Shashi Bhushan Dubey Knchniy

मिर्जापुर : लालगंज  क्षेत्र में बीती रात्रि को आराम कर रहे यात्रियों को रौंदते हुए डंफर निकल गई। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक करीब 03:00 बजे के आस-पास मुंबई से गोपालगंज बिहार के लिए यात्रा कर रहे हैं. इनोवा कार नंबर एमएच 03 बीसी 1204 पर सात यात्री सवार थे. सभी यात्री थाना लालगंज अन्तर्गत ग्राम बसही में सड़क के किनारे खाली सड़क से लगभग 40 फीट की दूरी पर आराम कर रहे थे, इनोवा कार बगल में खड़ी थी. कस्बा लालगंज की तरफ से डीबीएल का डंपर नंबर एमपी 39 एच 2206 आ रही थी.

चालक को झपकी आ जाने के कारण डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गया तथा सो रहे यात्रियों को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया. जिसमें तीन यात्रियों की मृत्यु हो गई है. मृतक राजू सिंह उम्र करीब 26 वर्ष निवासी खोमारीपुर थाना फैजुल्लापुर जिला गोपालगंज बिहार, सौरभ कुमार उम्र करीब 23 वर्ष निवासी फैजुल्लापुर गोपालगंज बिहार, अमित सिंह उम्र करीब 26 वर्ष निवासी बैकुंठपुर गोपालगंज बिहार के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है. शेष सहयात्री मुन्ना सिंह निवासी गोपालगंज बिहार व रोहित विशाल एवं विक्रम निवासी गण राज पाकर वैशाली बिहार सकुशल ठीक हैं.

सहयात्री वादी मुन्ना सिंह निवासी फैजुल्लापुर गोपालगंज बिहार की तहरीर पर थाना लालगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 131/2020 धारा 279, 304 ए, 427 भादवि पंजीकृत कर, उक्त डंपर को कब्जें में तथा चालक रामबरन उम्र करीब 46 वर्ष निवासी जलालपुर औरंगाबाद बिहार को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधीक्षक डा० धर्मवीर सिंह के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है. मृतकों को दो लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है। वहीं घायलों के समुचित इलाज के लिए निर्देशित किया गया है.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सूची में 1032 बसें, गरीब विरोधी यूपी सरकार नहीं लेना चाहती थी मदद : सचिन पायलट

Next Post

BSNL की ओर से किया गया खाद्य सामग्री का वितरण

Next Post
BSNL की ओर से किया गया खाद्य सामग्री का वितरण

BSNL की ओर से किया गया खाद्य सामग्री का वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d