रांची: 13 से 21 जनवरी तक असम के गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के हॉकी प्रतियोगिता में आज झारखंड अंडर 17 बालिका टीम संघर्षपूर्ण फाइनल मैच में हॉकी हरियाणा से पेनाल्टी शूटआउट में पराजित होकर लगातार तीसरे वर्ष उपविजेता हुई. मैदानी खेल में दोनों ही टीमे 2-2 गोल की बराबरी पर रही वहीं पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड टीम ने सिर्फ 1 गोल की बन्हि हरियाणा ने 2 गोल कर प्रतियोगिता जीत ली. मैदानी खेल में मैच के 13वे मिनट में हरियाणा की पिंकी ने 1गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई झारखंड की दीपिका सोरेंग ने 35वे मिनट में गोल कर टीम को वापसी की ही थी कि 36वे मिनट में हरियाणा कि डिंपल नेगोल कर पुनः झारखंड को 1-2से पीछे कर दी पर झारखंड टीम हौसला नहीं हारी लगातार प्रयास करते रही और 60वें मिनट के अंतिम सेकेंड में दीपिका सोरेंग ने गोल कर टीम को बराबरी कर ली पर पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड की खिलाड़ियो ने सिर्फ 01 ही गोल दीपिका सोरेंग ही कर पाई और टीम पराजित हो गई.
अंडर 17 वर्ग के 16 मैचो में सभी टीमों को मिलाकर कुल 77 गोल हुए है जिसमे झारखंड की दीपिका सोरेंग सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाडी बनते हुए कुल 08 गोल की है.
अंडर 17 झारखंड टीम में रश्मि होरो, रोपनी कुमारी, नीरू कुल्लू, महिमा टेटे, काजल बड़ा, दिप्ति कुल्लू, प्रीणी कन्दिर, दीपिका सोरेंग, संजना होरो, ब्युटी डुंगडुंग, निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, प्रीति मिंज, प्रमोदिनी लकड़ा, जसिंता लुगुन, पूनम मुंडू, अनीषा डुंगडुंग, एलिन डुंगडुंग, कोच नरेंद्र सिंह सैनी, मैनेजर बिगन सोय के साथ ही हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीस कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, तारिणी कुमारी एवं नरेंद्र कुमार, ऑल टीम मैनेजर मो.दिलदार अंसारी है.
झारखंड टीम के रजत पदक जीतने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, माइकल लाल, आश्रिता लकड़ा, असुंता लकड़ा, सिंमडेगा जिला के पूर्व उपायुक्त जटाशंकर चौधरी, खेल निर्देशक अनिल कुमार सिंह ने फोन के माध्यम से बधाई दी है.