राजस्थान की राजधानी जयपुर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया है। राज्य सरकार ने पिछले साल इसके लिए प्रस्ताव भेजा था। इस ऐलान के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में भारत का एक और शहर शामिल हो गया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज घोषित कर दिया गया है। यह ऐलान यूनेस्को ने शनिवार को किया। राजस्थान में 37 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स हैं। इनमें चित्तौड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़, जैसलमेर, रणथंभोर, और गागरोन का किला शामिल हैं।
यह ऐलान यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज कमिटी के अजरबेजान के बाकू में जारी 43वें सत्र के बाद किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है- ‘जयपुर का संबंध संस्कृति और शौर्य से है। उत्साह से भरपूर जयपुर की मेहमाननवाजी लोगों को इसकी ओर खींचती है। खुशी है कि इस यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया है।’
Posted By:- Beena Rai