BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अज्ञात अपराधियों ने की कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
जमीनी विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, वीडियो हुआ वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के सबार दुर्गा चौक के पास बीते मंगलवार की देर शाम को कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

सबार गढ़ निवासी कांग्रेस नेता तिरपन सिंह व बहेरी गांव के रहने वाले शिवप्यारे दुबे की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुनते ही लोगों के बीच भगदड़ मच गई और बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.

वहीं हत्या की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों व्यक्तियों को लेकर सदर अस्पताल पहुंची. पहले ही घटना की सूचना मिल जाने से अस्पताल प्रशासन मुस्तैद था. डॉक्टरों ने दोनों घायलों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वहीं डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि बदमाशों ने तिरपन सिंह व शिवप्यारे दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी है. शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच की जा रही है.

पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर कैंप कर रही है और दूसरी टीम संभावित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

बताया गया है कि करीब पांच महीने पहले सबार गांव के लक्ष्मण पासवान के बेटे की हत्या मामले में तिरपन सिंह को नामजद किया गया था. वह साल 2008 से 2010 तक कांग्रेस के रामपुर प्रखंड के अध्यक्ष थे.

फिलहाल, वह संवेदक के साथ मिलकर गिट्टी-बालू का कारोबार करते थे. बदमाशों की संख्या पांच-छह बताई जा रही है, जो गमछा से मुंह बांधे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

KGMU में कोरोना ने बरपाया कहर, 40 डाॅक्टर संक्रमित

Next Post

खुशखबरी: अब छोटे रूटों पर भी चलेगा ट्रेन…

Next Post
झारखंड-बिहार के बीच चल रही दो स्पेशल ट्रेनें बंद

खुशखबरी: अब छोटे रूटों पर भी चलेगा ट्रेन...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d