BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP सरकार नहीं दे रही जरूरी मुद्दों पर ध्यान : प्रियंका

by bnnbharat.com
January 5, 2020
in Uncategorized
UP सरकार नहीं दे रही जरूरी मुद्दों पर ध्यान : प्रियंका

UP सरकार नहीं दे रही जरूरी मुद्दों पर ध्यान : प्रियंका

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को शिक्षा जैसे मुद्दे पर ध्यान नहीं देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा. कानपुर की 18 वर्षीय छात्रा महिमा आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सकी और उसने खुदकुशी कर ली.

इसी घटना का हवाला देते हुए प्रियंका ने कहा, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की उत्तर प्रदेश सरकार इस प्रकार के किसी भी मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही है. प्रियंका ने इस मुद्दे को उठाते हुए ट्वीट किया कि आर्थिक तंगी से जूझ रही महिमा पढ़ाई नहीं कर पाई तो उसने अपनी जान दे दी. उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का ध्यान ऐसे किसी मुद्दे पर नहीं जाता है. हम सब को यह संकल्प लेना चाहिए कि हर महिमा की शिक्षा और सुरक्षा के हक को कायम करेंगे. प्रियंका ने ट्वीट के साथ एक लडकी की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ एक समाचार पत्र की रिपोर्ट भी थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि जब महिमा 10 वीं के बाद अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाई तो उसने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली.

एक अन्य ट्वीट में प्रियंका ने कहा कि राजनीति का मकसद जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने का है. शिक्षा, रोजगार, किसानों की मदद लेकिन यह गैर जिम्मेदार सरकार सिर्फ फूट डालने में व्यस्त रहती है. खबरों के अनुसार, महिमा एक रिक्शा चालक की बेटी थी. उसकी मां ने उसे पंखे से लटकता पाया था. शुरुआती जांच में उसकी खुदकुशी का कारण यह पता चला है कि आर्थिक तंगी के चलते उसे 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जैप वन का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

Next Post

105 बर्खास्त शिक्षकों से होगी 47 करोड़ रुपए की वसूली

Next Post
105 बर्खास्त शिक्षकों से होगी 47 करोड़ रुपए की वसूली

105 बर्खास्त शिक्षकों से होगी 47 करोड़ रुपए की वसूली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d