BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP हत्या मामला: पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

by bnnbharat.com
October 19, 2019
in समाचार
UP हत्या मामला: पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

UP murder case: husband arrested for killing wife and son

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी सिपाह गांव में मां और बेटे की हत्या मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. प्राइमरी स्कूल में टीचर 42 वर्षीय रेखा राय और उनके 15 साल के बेटे हर्षित की विजयदशमी के दिन 8 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब पुलिस ने हत्या के आरोप में रेखा राय के पति चंद्रशेखर राय उर्फ बब्बू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पत्नी पर शक करना और हमेशा दोनों के बीच झगड़ा होना ही इस हत्या की मुख्य वजह है.

पुलिस ने फॉरेंसिक जांच से मिले सबूतों के आधार पर इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी ने अवैध पिस्तौल को नदी में फेंक दिया था. हालांकि पुलिस अभी इस पिस्तौल को बरामद नहीं कर सकी है.

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी बाजार में पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर विजयदशमी के दिन यह घटना हुई थी. बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल पर बेडरूम में खून से लथपथ मां और बेटे का शव मिला था, जबकि उसी फ्लैट के दूसरे कमरे में रेखा राय की सास भी मौजूद थीं जो काफी बुजुर्ग हैं.

बताया जा रहा है कि सिपाह गांव निवासी कर्मशंकर राय का इकलौते बेटा चंद्रशेखर राय गांव में ही ईंट भट्ठे सहित प्रॉपर्टी का काम करता है. पत्नी रेखा राय बलरामपुर जिले में पिछले तीन साल से प्राथमिक विद्यालय में पढ़ा रही थीं. उनके दोनों बेटे अपनी मां के साथ लखनऊ में ही रहते थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Birthday special : 63 की उम्र में भी खुद को इस तरह फिट रखते हैं सनी देओल

Next Post

रैंप वॉक के दौरान हुई MBA छात्रा की मौत

Next Post
रैंप वॉक के दौरान हुई MBA छात्रा की मौत

रैंप वॉक के दौरान हुई MBA छात्रा की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d