नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा को लेकर सोमवार को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और गृह मंत्री शाह के इस्तीफे पर अड़ी रही. आज भी विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरेगा.
वहीं कल सदन के अंदर कांग्रेस सांसदों ने भाजपा की महिला सांसदों के साथ बदसलूकी की थी. जिसपर भाजपा लोकसभा अध्यक्ष से कांग्रेस सांसदों को निलंबित करने की मांग उठाएगी. इसी बीच गृह मंत्री दिल्ली हिंसा पर बयान देने के लिए तैयार हैं.
दिल्ली हिंसा को लेकर संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे के बाद राज्यसभा दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
आम आदमी पार्टी के सांसदों ने मंगलवार को एक बार फिर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास दिल्ली हिंसा को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. आप सांसद यहां भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. सांसदों ने भाजपा के खिलाफ लिखे नारे की तख्तियां पकड़ रखी है. एक तख्ती पर लिखा है, दिल्ली की जनता त्रस्त है, भाजपा सरकार मस्त है.
पीएम मोदी बोले- राष्ट्र सर्वोच्च है और यह विकास हमारा मंत्र भाजपा संसदीय दल की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि हम यहां राष्ट्रहित के लिए हैं.
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि राष्ट्र सर्वोच्च है और यह विकास हमारा मंत्र है. पीएम ने कहा कि सभी सांसदों को समाज में शांति, सौहार्द और एकता सुनिश्चित करने के लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए.

