BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विस के बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, चालू वर्ष का तृतीय अनुपूरक बजट पेश

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in Uncategorized
विस के बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, चालू वर्ष का तृतीय अनुपूरक बजट पेश

विस के बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, चालू वर्ष का तृतीय अनुपूरक बजट पेश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ. सदन की कार्यवाही आज पूर्वाह्न 11 बजे जैसे ही शुरू हुई, भाजपा विधायकों ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की सीट पर बैठाने की मांग की. भाजपा सदस्य अपनी बातों को लेकर आसन के निकट आ गये.

विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे शांति बनाये रखने की अपील की और कहा कि वे जल्द ही इस मसले पर कानूनविदों की राय लेकर फैसला लेंगे. लेकिन इसके बावजूद विपक्षी सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी की.

विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच ही संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने वित्तीय वर्ष के 2019-20 के लिए 1216 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट सभा पटल पर रखा. संसदीय कार्यमंत्री ने पिछले सत्र में सरकार की ओर से सदन में दिये गये आश्वासनों पर कृत कार्रवाई प्रतिवेदन भी सभा पटल पर रखा.

सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष ने पिछले सत्र से अब तक की अवधि में निधन होने वाले राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं और विभिन्न क्षेत्र के दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गयी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा के सीपी सिंह, झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव , आजसू पार्टी के सुदेश महतो, कांग्रेस विधायक दल के नेता और संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, राजद विधायक सह मंत्री सत्यानंद भोक्ता, भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह, निर्दलीय सरयू राय , अमित कुमार महतो ने भी श्रद्धांजलि दी.

बाद में कुछ पलों का मौन रखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को सोमवार दो मार्च पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलवामा आरोपी के जमानत पर सुरजेवाला ने लगाया सरकार पर आरोप, NIA ने बताया सच

Next Post

कोर्ट ने सोनिया, राहुल और ओवैसी समेत कई नेताओं के भड़काऊ भाषण पर केंद्र से मांगा जवाब

Next Post
कोर्ट ने सोनिया, राहुल और ओवैसी समेत कई नेताओं के भड़काऊ भाषण पर केंद्र से मांगा जवाब

कोर्ट ने सोनिया, राहुल और ओवैसी समेत कई नेताओं के भड़काऊ भाषण पर केंद्र से मांगा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d