BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विरोध प्रदर्शन: ट्रंप के खिलाफ खड़े हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in Uncategorized
विरोध प्रदर्शन: ट्रंप के खिलाफ खड़े हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: अमेरिका में अश्‍वेत की हत्‍या के बाद से ही गृह युद्ध छिड़ा हुई है. इस मामले को लेकर अब वहां के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए सेना उतारने के सवाल पर मतभेद सामने आ गए हैं.

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने बुधवार को पेंटागन हेडक्वार्टर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों से निपटारे के लिए मिलिट्री फोर्स उतारने का समर्थन नहीं करते.

रक्षा प्रमुख ने ट्रम्प की धमकियों के बावजूद विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए सैनिकों की तैनाती का विरोध करते हुए कहा कि Insurrection Act -1807 के तहत Active Duty Troup (मिलिट्री) का उपयोग करने का विकल्प केवल अंतिम उपाय के रूप में गंभीर स्थितियों में किया जाना चाहिए. एस्पर के अनुसार अभी अमेरिका में स्थिति वैसी नहीं हैं.

अमेरिका में एक अश्‍वेत की मौत के बाद हालात इतने ज्‍यादा बिगड़ गए हैं कि राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को वाशिंगटन डीसी में सेना बुलाने की बात कहनी पड़ी.

हिंसक प्रदर्शन की आग अबतक अमेरिका के 40 शहरों तक पहुंच गई है. अमेरिका में हिंसा की शुरुआत जॉर्ज फ्लॉयड नाम के अश्वेत शख्स की मौत के बाद मिनियापोलिस से हुई, जॉर्ज की मौत के पीछे पुलिस सिस्टम को जिम्मेदार माना जा रहा है.

आरोप है कि एक पुलिसकर्मी की थर्ड डिग्री के कारण जॉर्ज की मौत हुई. आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है, लेकिन अश्वेत समुदाय के लोग आरोपियों पर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग रहे हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेल में बंद MLA प्रकाश जारवाल के ससुर की कोरोना से मौत, मांगी जमानत

Next Post

लीकेज पाइप से गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Next Post
लीकेज पाइप से गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

लीकेज पाइप से गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d