BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिकी सदन ने दूसरी बार चलाया ट्रंप पर महाभियोग, जानें कितना होगा नुकसान…

by bnnbharat.com
January 14, 2021
in समाचार
आने वाले दो सप्ताह में हो सकती है ज्यादा मौतें: ट्रंप
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: अमेरिका के लोकतंत्र में दुर्भाग्यपूर्ण इतिहास तब रचा गया जब व्हाइट हाउस से जाते हुए डोनाल्ड ट्रंप पहले राष्ट्रपति बने, जिनके खिलाफ दो बार महाभियोग चलाया गया. डेमोक्रेट नेताओं ने ट्रंप की पार्टी यानी रिपब्लिक पार्टी के दस नेताओं की सहमति जुटाकर ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू की. जबकि ट्रंप को पद पर एक हफ्ते से भी कम समय बचा है, ऐसे में उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जाना अपने आप में एक इतिहास है. अब सवाल यह है कि ट्रंप महाभियोग में दोषी साबित हुए तो क्या होगा?

कुर्सी छोड़ते हुए ट्रंप के खिलाफ महाभियोग सफल हुआ तो यह तय है उन्हें लाखों करोड़ों डॉलरों का नुकसान हो सकता है. अस्ल में, पिछले दिनों कैपिटल हिल पर हुई हिंसा को उकसाने और उग्र गतिविधियों का समर्थन ट्रंप को भारी पड़ गया. 232-197 के वोट से उनके खिलाफ महाभियोग शुरू हुआ. प्रक्रिया यह है कि प्रतिनिधि सभा अगर ट्रंप के खिलाफ आरोप बहुमत से पास करेगी तो मामला सीनेट के पास जाएगा.

सीनेट में दो तिहाई बहुमत ने अगर ट्रंप को दोषी माना तो महाभियोग के परिणाम ट्रंप को भुगतने होंगे. अगर ऐसा हो गया तो ट्रंप को कितनी कीमत चुकानी पड़ेगी? सबसे पहले तो यही जानिए कि अमेरिकी संविधान के मुताबिक, सीनेट के पास महाभियोग के जरिये किसी राष्ट्रपति पर जीवन, आजादी या संपत्ति संबंधी किसी जुर्माने या जब्ती के अधिकार नहीं हैं. सीनेट सिर्फ अयोग्य घोषित कर प्रेसिडेंट को पद से ​हटा सकती है.

जब कोई राष्ट्रपति व्हाइट हाउस से विदा होता है तो उसे कई तरह के लाभ मिलते हैं. लेकिन 1958 के पूर्व राष्ट्रपति एक्ट के तहत महाभियोग के तहत ​हटाए गए राष्ट्रपति को ये लाभ नहीं मिलते. अब इन लाभों पर एक नजर डालिए तो आपको पता चलेगा कि ट्रंप का कितना नुकसान हो सकता है.

* पूर्व राष्ट्रपति को जीवन भर तकरीबन हर साल 2 लाख डॉलर पेंशन मिलती है.
* हर साल 10 लाख डॉलर तक यात्रा भत्ता मिलता है.
* सीक्रेट सर्विस प्रोटेक्शन का प्रावधान है.
* इनके अलावा, पूर्व राष्ट्रपति को 50,000 डॉलर का सालाना खर्च अकाउंट और 19,000 डॉलर मनोरंजन भत्ता भी मिलता है.

इसे ऐसे समझें कि अगर महाभियोग से हटाए जाने के बाद ट्रंप अगर अगले दस साल और जीते हैं, तो उन्हें पेंशन और यात्रा भत्ते में ही करीब 1.4 करोड़ डॉलर का नुकसान हो जाएगा. नुकसान सिर्फ वित्तीय ही नहीं होता, बल्कि प्रतिष्ठा और भविष्य को लेकर भी नुकसान होता है.

महाभियोग के तहत सीनेट के पास यह अधिकार है कि वो प्रेसिडेंट को भविष्य में किसी भी सरकारी पद से वंचित कर दे और वो भी ऐसे कि प्रेसिडेंट के पास इस संबंध में किसी अपील का अधिकार तक न हो. इसके अलावा, महाभियोग से हटाए जाने पर प्रेसिडेंट को मिलने वाला 4 लाख डॉलर का वेतन तो तत्काल बंद हो ही जाता है, सरकारी मकान, निजी हवाई जहाज़ और हेलिकॉप्टर भी छिन जाते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

DRDO ने बनाई भारत की पहली स्वदेशी मशीन पिस्तौल ASMI

Next Post

Corona Impact: 26 जनवरी की परेड में बच्चे-बुजुर्ग और स्टूडेंट्स नहीं होंगे शामिल

Next Post
Corona Impact: 26 जनवरी की परेड  में बच्चे-बुजुर्ग और स्टूडेंट्स नहीं होंगे शामिल

Corona Impact: 26 जनवरी की परेड में बच्चे-बुजुर्ग और स्टूडेंट्स नहीं होंगे शामिल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d