BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP : गोशाला में 36 गायों की मौत, पोस्टमार्टम के बिना ही किया दफ़न

by bnnbharat.com
July 14, 2019
in Uncategorized
UP : गोशाला में 36 गायों की मौत, पोस्टमार्टम के बिना ही किया दफ़न

Uttar Pradesh: 36 cows died in Goshala, buried without postmortem

Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या/प्रयागराज :  उत्तर प्रदेश में अयोध्या स्थित एक गोशाला में 30 गायों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य प्रतापगढ़ में बारिश के पानी से बने दलदल में फंसने से मौत का शिकार बन गई.  शुक्रवार को बिजली गिरने के कारण प्रयागराज के एक गोशाला में 35 गायों की मौत हुई थी. उसके ठीक एक दिन बाद शनिवार को अयोध्या और प्रतापगढ़ में भी ऐसी घटना सामने आई है.

इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि गोशाला में मृत गायों के पोस्टमार्टम के बिना ही रखवालों ने शवों को गोशाला में ही दफनाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया.

प्रतापगढ़ के रहने वाले मंत्री मोती सिंह ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं.

Also Read This:-विश्व कप (फाइनल) : इंग्लैंड, न्यूजीलैंड में खिताबी भिड़ंत आज

अयोध्या के एक पशु चिकित्सक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “इन गोशालाओं में गायों को खुले में छोड़ दिया जाता है, जिससे ये लगातार हो रही बारिश में भीगतीं रहती हैं. चूंकि गोशालाओं में कोई फर्श नहीं होता है, तो लगातार बारिश होने पर कीचड़ दलदल में बदल जाता है और जानवर इसमें फंस जाते हैं.  जिन गोशालाओं में टीन की छतें डाली गई हैं, उनकी हालत भी खराब होती है. कई बार बारिश के दौरान तेज हवाओं में वे उड़ भी जाती हैं.”

सूत्रों ने कहा कि गोशालाओं में गायों को चारा भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराया जाता है. ऐसे में भूख की वजह से कई गायों की मौत हो सकती है.

डॉक्टर ने कहा कि गोशाला में ही शवों को दफनाने से आने वाले दिनों में संक्रमण से और अधिक मौतें होंगी.

गौरक्षा उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों में आवारा गायों के लिए गोशालाएं स्थापित की जाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व कप (फाइनल) : इंग्लैंड, न्यूजीलैंड में खिताबी भिड़ंत आज

Next Post

जहां उतरने का किसी ने साहस नहीं किया उस अंधेरे हिस्से में कदम रखेगा भारत

Next Post
जहां उतरने का किसी ने साहस नहीं किया उस अंधेरे हिस्से में कदम रखेगा भारत

जहां उतरने का किसी ने साहस नहीं किया उस अंधेरे हिस्से में कदम रखेगा भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d