दीपक कुमार
बलरामपुर (यूपी) : जनपद बलरामपुर के उतरौला नगर में बने कोरेन्टीन सेंटर की रसोईया पूनम गुप्ता रात्रि का भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर का पाईप फटने से झुलस गई, जिसके बाद उन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में भर्ती कराया गया. जब यह संवाददाता कोरेन्टीन सेंटर उतरौला पर जाकर घटना की जानकारी हेने पहुंचा तब कोरेन्टीन सेंटर पर मौजूद लोगो की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग का एक भी कर्मचारी मौजूद नही था. न ही उतरौला सदर लेखपाल ब्रम्हा मौके पर मौजूद मिले. कोरेन्टीन सेंटर की देखभाल कर रहे ग्रामीण लेखपाल सुहेल खान ने बताया कि कोरेन्टीन सेंटर पर खाना बनाने वाली रसोईया भोजन बना रही थी अचानक गैस सिलेंडर का पाईप फट गया, इससे रसोईया झुलस गयी. उनसे जब रसोईया का नाम पूछा गया तो भी नाम नहीं बता पाये. बताया जाता है कि रसोईया आज पहली बार भोजन बना रही थी जब उनसे रसोईया की नियुक्ति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कोरेन्टीन सेंटर पर रसोईया की नियुक्ति रूदल उतरौला करते है और जब रूदल उतरौला से घटना की जानकारी के बारे में पूछा गया तो वे भी कुछ नहीं बता पायी. इससे जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का पता चलता है.
वहीं, जब इस घटना के बारे में पीडि़ता से पता किया गया तो उन्होंने बताया कि 25 मार्च से वो लगातार कोरेन्टीन सेंटर पर भोजन बना रही है. इससे पहले वो HRA स्कूल में बने कोरेन्टीन सेंटर पर भोजन बना रही थी सेंटर बदलने की वजह से अब वो पिछले एक सप्ताह से एम वाई यूसुफ उस्मानी में बने कोरेन्टीन सेंटर पर भोजन बना रही है. सड़े हुए पाईप होने के वजह से भोजन बनाते समय सिलेंडर अचानक फट गया और आग लग गयी जिसमें वे झुलस गई . उनके साथ भोजन बनाने वाली तीन और महिलाओं ने आग बुझा कर उनकी जान बचा ली. पीडि़ता ने कहा कि कोरेन्टीन सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था. न ही एम्बुलेंस बुलाया गया मौके पर घटना की सूचना पाकर उनके परिवार के लोगो ने ई रिक्शा से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया जहां उनका इलाज चल रहा है.

