BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वीर सावरकर एक महान व्यक्ति थे और हमेशा महान रहेंगे: संजय राउत

by bnnbharat.com
January 3, 2020
in समाचार
वीर सावरकर एक महान व्यक्ति थे और हमेशा महान रहेंगे: संजय राउत

वीर सावरकर एक महान व्यक्ति थे और हमेशा महान रहेंगे: संजय राउत

Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश: राजधानी भोपाल में कांग्रेस सेवा दल ने विनायक वीर दामोदर सावरकर पर बेहद आपत्तिजनक बुकलेट बांटी है. कांग्रेस सेवा दल ने बुकलेट में लिखी गई आपत्तिजनक बातों को लेकर दावा किया है कि जो भी लिखा गया है, वह लेखकों ने सबूतों के आधार पर लिखा है.

वहीं, इस बुकलेट पर अब विवाद शुरू हो गया है. महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कांग्रेस सेवा दल द्वारा वीर सावरकर पर आपत्तिजनक बुकलेट बांटे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘वीर सावरकर एक महान व्यक्ति थे और हमेशा महान रहेंगे.

एक वर्ग उनके खिलाफ बातें करता रहता है, ये उनके दिमाग में गंदगी को दर्शाता है.’

बता दें कि, बुकलेट में दावा किया गया है कि वीर सावरकर के नाथूराम गोडसे के साथ शारीरिक संबंध थे.

संजय राउत ने कहा कि ये किताब महाराष्ट्र में नहीं आएगी. संजय राउत ने पहले भी वीर सावरकर को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि हिंदुत्व विचारक के प्रति श्रद्धा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने कहा था कि सावरकर पूरे देश के लिए आदर्श हैं, गांधी-नेहरू की तरह ही उन्होंने भी देश के लिए बलिदान दिया था. ऐसे में प्रत्येक आदर्श को पूजनीय मानना चाहिए.

दरअसल, वीर सावरकर को लेकर राजनीति तब तेज हो गई, जब कांग्रेस सेवा दल ने भोपाल में एक आपत्तिजनक बुकलेट बांटी. कांग्रेस सेवा दल ने सावरकर पर आपत्तिजनक बुकलेट बांटा.

वहीं, इस आपत्तिजनक साहित्य के बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय सेवा दल के नेता लालजी देसाई से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे सही ठहराते हुए इसपर चुटकी लेने की भी कोशिश की.

उन्होंने मीडिया से कहा, ‘लेखक ने सबूतों के आधार लिखा है. लेकिन, हमारे लिए यह महत्वपूर्ण नहीं है. आज हमारे देश में सभी को अपनी पसंद चुनने का कानूनी अधिकार मिला हुआ है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू-कश्मीर सड़क हादसे में 10 की मौत, 36 घायल

Next Post

रांची के जगदीश सिंह एवम् हरेंद्र का योग ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन

Next Post
रांची के जगदीश सिंह एवम् हरेंद्र का योग ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन

रांची के जगदीश सिंह एवम् हरेंद्र का योग ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d