रांची: राजधानी रांची के बरियातु थाना क्षेत्र में आज सुबह एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है, लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
बताया गया है कि बरियातु बड़गाई चौक के निकट क्रेटा कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी, लेकिन वाहन में सवार चालक व अन्य लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ.

