रांची: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दो दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में रविवार को राजधानी रांची पहुंचे.
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर पहुंचने पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने उनका स्वागत किया.
आज आईआईएम रांची के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे. आर्यभट्ट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति भारतीय संदर्भ में नेतृत्व और सुशासन विषय पर व्याख्यान देंगे.
कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सहित आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहेंगे. उपराष्ट्रपति कल जमशेदपुर का दौरा करेंगे.
उनके आगमन को लेकर आज और कल राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.