लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने अवैध तरीके से किये जा रहे पशु तस्करी का संदेह होने पर ट्रक और उसके चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेतरियाखंड में ग्रामीणों ने एक ट्रक पर कई गोवंशीय पशु को ठूंस कर ले जाते देख वाहन को रोक लिया और चालक से पूछताछ की. बाद में ग्रामीणों को दो अन्य ट्रकों में भी मवेशियों को लाद कर ले जाने की सूचना मिली. ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय देते हुए तीनों वाहनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
बताया गया है कि तीनों ट्रकों पर 70 की संख्या में मवेशी को लाद कर ले जाया जा रहा था. गौरतलब है कि पांच दिन पहले ही कुड़ू थाना क्षेत्र में एक कन्टेनर पलटा था, जिसमें पशु लदा मिला था.

