BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिनॉय कोडियरी फरार, गिरफ्तारी के लिए केरल पहुंची मुंबई पुलिस

by bnnbharat.com
June 23, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

तिरुवनंतपुरम, 23 जून : केरल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता कोडियरी बालाकृष्णन के बेटे बिनॉय कोडियरी को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई से पुलिस की एक टीम रविवार को केरल पहुंची। पिछले सप्ताह मुंबई में दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद से ही बिनॉय पिछले पांच दिनों से फरार चल रहे हैं।

इससे पहले पुलिस ने बिनॉय को पेश होने के संबंध में कई जगहों पर नोटिस जारी किया था।

मुंबई के अंधेरी इलाके के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक प्राथमिकी में मूल रूप से बिहार की रहने वाली एक 33 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि शादी का वादा कर बिनॉय ने कई सालों तक उसका यौन शोषण किया और उन्हें एक बच्चा भी है।

शिकायत के अनुसार, 2008 में दुबई के एक डांस बार में महिला काम करती थी। बिनॉय ने उस दौरान महिला के साथ संबंध बनाए और अब दोनों का एक आठ वर्षीय बच्चा है।

महिला अपने आरोपों को साबित करने और अपने बच्चे के पितृत्व को स्थापित करने के लिए आवश्यक परीक्षणों से गुजरने के लिए राजी है, जबकि बिनॉय अनिच्छुक हैं।

बिनॉय के पिता और माकपा केरल सचिव कोडियरी बालकृष्णन ने शनिवार को इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि न तो वह और न ही उनकी पार्टी उनके बेटे की रक्षा करने की कोशिश करेगी।

मुंबई की एक अदालत सोमवार को बिनॉय की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला करेगी। लेकिन एक दिन पहले, तस्वीरों के साथ अनेक दस्तावेज पीड़िता के दावों के पक्ष में सामने आए हैं।

पुलिस को महिला का पासपोर्ट और एक बैंक पासबुक मिली, जिसमें बिनॉय विनोदिनी बालकृष्णन को उनका पति बताया गया है।

–आईएएनएस

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Next Post

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Next Post

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d