हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग निवाशी विवेक उपाध्याय जो कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश महा सचिव के पद पर है. उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर प्रसाद (राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस) चार जिलों हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा एवं चतरा का कमान सौंपते हुए, जिलो का प्रभारी नियुक्त किया गया.
विवेक उपाध्याय विगत 2019 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी के तरफ से चुनाव प्रसार एवं संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.
गौरतलब है कि विवेक उपाध्याय सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं. इस आधार पर एनसीपी की इकाई राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने उन्हें हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा एवं चतरा जिलो का प्रभारी की कमान सौंपी गयी.