टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने दो नए प्लान की शुरुआत की है. आइडिया के साथ मर्जर के बाद कंपनी जिओ से मुकाबले करने को तैयार है. कुछ नए ऑफर्स के साथ कंपनी नए प्लान पर भी काम कर रही है. इसी के तहत 205 और 225 रुपये के प्लान की शुरुआत की गई है. वोडाफोन के ये दोनों प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग वाले हैं. टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक 250 रुपये के अंदर के ये प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए ही हैं. 205 रुपये के प्रीपेड प्लान बोनस की तरह है. यानी इस प्लान में टॉक टाइम नहीं दिया गया है. लेकिन इसमें डेटा और कॉल्स मिलेंगे. इस प्लान में 2GB डेटा है और कस्टमर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी. इसके साथ ही रोमिंग भी फ्री है.
205 रुपये के इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 35 दिन की होगी. इस प्लान में टोटल 600 फ्री मैसेज हैं. इसके साथ कस्टमर्स को वोडाफोन प्ले ऐप पर फ्री लाइव टीवी और मूवीज के भी ऑफर्स मिलेंगे.
वोडाफोन के दूसरे पैक की बात करें तो ये 225 रुपये का है. इस प्रीपेड पैक के तहत कस्टमर्स को 48 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. बेनिफिट्स की बात करें तो यहां भी आपको कोई टॉक टाइम नहीं मिलता है. लेकिन इसमें फ्री लोकल और एसटीडी कॉल्स के साथ रोमिंग भी है. इस पैक में 4GB डेटा है. ये डेटा पूरे 48 दिन के लिए है. इस पैक मे कस्टमर्स को 600 एसएमएस मिलेंगे. इसके साथ ही वोडाफोन प्ले ऐप के जरिए कस्टमर्स लाइव टीवी और मूवीज देख सकते हैं.
इन दोनों पैक से कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग करने वाले यूजर्स को टार्गेट कर रही है. क्योंकि इनमें आपको डेटा कम ही मिलता है. इस तरह के प्लान में आम तौर पर डेटा ज्यादा मिलता है.

