BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वॉलीबॉल खिलाड़ी ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या की, फरार

by bnnbharat.com
May 25, 2020
in Uncategorized
वॉलीबॉल खिलाड़ी ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या की, फरार

वॉलीबॉल खिलाड़ी ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या की, फरार

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रविवार शाम को नेशनल लेवल के वॉलीबॉल खिलाड़ी ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद वालीबॉल खिलाड़ी अपने परिजनों के साथ फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है.

शाहजहांपुर के सटे चिनौर गांव में होली एंजिल स्कूल के पास कैलाश वर्मा और उसके बेटे आकाश की गोली मार कर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि आकाश और उसका भाई प्रकाश बाइक से कहीं से आ रहे थे. तभी उनकी बाइक को चिनौर तिराहे पर कोई वाहन टक्कर मार कर चला गया. दोनों सड़क किनारे पड़े हुए थे.

इसी बीच बाइक से उसी गांव का रहने वाला नेशनल लेवल का वालीबॉल खिलाड़ी स्टेडियम से प्रैक्ट्रिस कर वापस आते वक्त रुक गया. तभी गांव वाले आ गए. गांव के लोगों को लगा कि खिलाड़ी ने ही आकाश-प्रकाश की बाइक को टक्कर मारी है. इस बात को लेकर गांव वालों ने वालीबॉल खिलाड़ी की पिटाई शुरू कर दी.

जानकारी होने पर खिलाड़ी के परिजन बंदूक लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. इस बीच वालीबॉल खिलाड़ी ने परिजनों से बंदूक छीन कर फायरिंग कर दी जिसमें आकाश और उसके पिता को गोली लगी. दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. वालीबॉल खिलाड़ी अपने परिजनों के साथ फरार हो गया. इस मामले में सदर थाने के इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह ने बताया कि हत्या करने वालों की पहचान हो गई है. उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है. हत्यारे गांव के ही बताए जा रहे हैं. अभी परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है पर पुलिस तेजी के साथ हत्यारों को पकड़ने की कोशिश में है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ये कैसा प्यार… पति को कुर्सी पर बांधा फिर घोंटा गला

Next Post

कोरोना संकट को जून में नियंत्रित कर लेंगे: CM योगी

Next Post
कोरोना संकट को जून में नियंत्रित कर लेंगे: CM योगी

कोरोना संकट को जून में नियंत्रित कर लेंगे: CM योगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d