BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्मला कॉलेज में चला मतदाता जगरूकता कार्यक्रम, छात्राओं में दिखा उत्साह

by bnnbharat.com
November 21, 2019
in Uncategorized
निर्मला कॉलेज में चला मतदाता जगरूकता कार्यक्रम, छात्राओं में दिखा उत्साह

निर्मला कॉलेज में चला मतदाता जगरूकता कार्यक्रम, छात्राओं में दिखा उत्साह

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: चुनाव आयोग की ओर से झारखंड में 5 चरणों में विधानसभा चुनाव सुनिश्चित कराया गया है. रांची, हटिया, सिल्ली, कांके, ईचागढ़ और खिजरी विधानसभा सीट समेत कुल 17 सीटों पर तीसरे चरण के तहत 12 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे.

मतदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य रांची के विभिन्न महाविद्यालयों और संस्थानों में इन दिनों जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इस सिलसिले में गुरुवार को डोरंडा स्थित निर्मला कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस मौके पर महाविद्यालय की छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी दी गई. ट्रेनर विनोद कुमार ने छात्राओं को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो यह हमारी जिम्मेवारी है.

उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति जागरूकता लाने में शिक्षित वर्ग का और महत्वपूर्ण रोल होता है. विनोद कुमार ने कहा कि मतदान करने के लिए सबसे पहले पोलिंग स्टेशन पर जाना जरूरी है. चुनाव के दिन घर से निकल कर मतदान केंद्र तक जाना और अपने मताधिकार का प्रयोग करना राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी है.

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सिस्टर ज्योति ने कहा कि महिला मतदाताओं को भी चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं मतदान के प्रति खुद जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करें. उन्होंने कहा कि छात्राओं की जिम्मेवारी बनती है कि आसपास के लोगों को भी मताधिकार के प्रति जागरूक करें.

जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. छात्राओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान वह मतदान के दिन वोट जरूर करेंगे. इसके साथ ही अपने घर के सदस्यों को भी बूथ तक जाने और मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे .उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी और महत्वपूर्ण है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड विधानसभा चुनाव : भाकपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची

Next Post

आपको उपलब्धि बताने से किसने रोका है हेमंत जी : दीपक प्रकाश

Next Post
आपको उपलब्धि बताने से किसने रोका है हेमंत जी : दीपक प्रकाश

आपको उपलब्धि बताने से किसने रोका है हेमंत जी : दीपक प्रकाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d