रींची: माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात के नेतृत्व में माकपा की 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर निम्नलिखित मांगें रखी। सबसे पहले उन्हें झारखंड में भाजपा को परास्त कर सरकार बनाने के लिए बधाई दी गयी।
एन,आर,सी, सीएए एवं एन,पी,आर,के देशव्यापी अभूतपूर्व विरोध के मद्देनजर अन्य गैर भाजपा शासित राज्यों की तरह झारखंड में इसे न लागू करने, वन अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट में माकपा के याचिका पर सुनवाई के पक्ष में झारखंड सरकार को सकारात्मक हस्तक्षेप करने, पिछली भाजपा सरकार द्वारा 5वीं अनुसूची का उलंघन करके नामकुम सहित राज्य भर में गैर आदिवासी लीजधारकों को पत्थर लीज देने से आदिवासियों की लाह सहित अन्य खेती बर्बाद होने तथा धान क्रय केंद्रों में आम किसानों का धान क्रय न कर बिचौलियों के धान खरीदे जाने की शिकायत किया गया और आम किसानों धान सरल तरीके से खरीदने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने इन मुद्दों पर सकारात्मक हस्तक्षेप का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात, राज्य सचिव गोपी कान्त बक्सी, राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो,मो, इकवाल, प्रफुल लिंडा,संजय पासवान शामिल थे।