लखीसराय: लखीसराय के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर अरुण सिंह हत्याकांड में लखीसराय न्यायालय ने नामजद अभियुक्त पूर्व जिला पार्षद ब्रजनंदन सिंह उर्फ ढिल्लन सिंह समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.
बीते 11 मार्च को जिले के विद्यापीठ चौक के मेघराय नगर मोहल्ले में दिन में बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर अरुण सिंह की हत्या कर दी थी.
इस हत्याकांड में पूर्व जिला पार्षद समेत कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसमें एक भी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है. हालांकि, हत्या के बाद दो शूटर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
एसपी सुशील कुमार के द्वारा 12 मार्च एक एसआईटी का गठन किया गया था. इसके बाद 19 मार्च को पुलिस के द्वारा दो शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया.

