BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल संचयन को ले आम लोगों की सोंच को बदलना है-उपायुक्त

by bnnbharat.com
July 6, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: जिले में जल संचयन को लेकर आम लोगों की सोंच को बदलना है। इसके लिये जिले के सभी कॉलेज एवं स्कूल के बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। उक्त बातें जिले के उपायुक्त घोलप रमेश गोरख ने शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिये चार जल मित्रों की टीम 150 लोगों को उत्प्रेरित करेगा। साथ ही जो टीम बेहतर कार्य करेगी, उसे जिला प्रशासन द्वारा 10 हजार नकद तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। उक्त टीम झुमरीतिलैया नप एवं कोडरमा नपं के शहरी क्षेत्र के प्रत्येक घरों में जाकर घर का पानी कैम्पस में ही रखने को ले जागरूक करेगी।

उपायुक्त श्री रमेश ने बताया कि 07 जुलाई (रविवार) को समाहरणालय परिसर एवं कोडरमा प्रखंड के पथलडीहा पंचायत के ग्राम सलैया से टीसी का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके तहत श्रमदान कर पौधारोपण किया जायेगा। सभी स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों द्वारा एक-एक पौधा लगाने की योजना है। इसके लिये सभी प्राचार्य को पत्र भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा वन भूमि में 1.28 लाख पौधा एवं सकरी नदी के किनारे 24 हजार पौधा लगाया जायेगा। वहीं ग्राम वार पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है। उपायुक्त ने बताया कि पत्थर उद्योग संघ को भी सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए योगदान करने की अपील की गयी है। संघ ने भी बड़ा कार्य करने का आश्वासन दिया है, जिसका लाभ 5 हजार लोगों को मिलेगा। प्रेस वार्ता में डीडीसी आलोक त्रिवेदी, डीएफओ सूरज कुमार सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी नरेश रजक आदि मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व धरोहर बना गुलाबी शहर जयपुर

Next Post

एसपी एम. तमिलबाणन ने सड़क सुरक्षा को लेकर की बैठक

Next Post

एसपी एम. तमिलबाणन ने सड़क सुरक्षा को लेकर की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d