महराजगंज: महराजगंज जिले के सोनौली चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी की मौत हो गई. सुधीर त्रिपाठी दो दिन से गोरखपुर अस्पताल में थे भर्ती. अचानक हुए निधन से सोनौली नगर पंचायत में शोक की लहर दौड़ उठी. सुधीर त्रिपाठी भारत-नेपाल सीमा के सोनौली को पहली बार नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद पहले चेयरमैन प्रतिनिधि थे.
महराजगंज के सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष कामना त्रिपाठी के पति सुधीर त्रिपाठी का बुधवार को गोरखपुर स्थित आवास पर असामयिक निधन हो गया. 55 वर्षीय सुधीर त्रिपाठी की तबीयत तीन दिन पहले गोरखपुर में थोड़ी खराब हुई थी. बुखार व सीने में परेशानी महसूस हुई थी. इसके बाद वह डॉक्टर के पास पहुंचे. डॉक्टर ने दवा लिखने के बाद कुछ जांच कराने का परामर्श दिया था. बुधवार सुबह नौ बजे सुधीर त्रिपाठी खुद ही डॉक्टर के पास गए. जांच रिपोर्ट दिखाई. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. बेचैनी होने पर वह डॉक्टर के पास से घर चले आए. इसके बाद एक घंटे के अंदर उनका निधन हो गया. इस खबर से सोनौली, नौतनवा समेत पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई.

