रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने राजमहल के पूर्व सांसद सेत हेम्ब्रम के निधन पर शोक प्रकट किया है. वे एकीकृत बिहार में बोरियो से तीन बार विधायक रहे तथा बिहार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे.
अध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन से हम सभी मर्माहत हैं. वे साहिबगंज जिला के छोटे से गांव बाकुड़ी के रहने वाले थे, परंतु राजनीति में उनका कद बड़ा था.
मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को शोक से उबरने की आत्मबल दें.

