BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हम जमीनी कार्यकर्ता हैं, काम करके दिखाएंगे या कुर्सी छोड़ देंगे: ज्योतिरादित्य सिंधिया

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में लोकार्पण व भूमि पूजन समारोह के दौरान राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाषण का अंश सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. शनिवार को आयोजित समारोह में सिंधिया कह रहे हैं, ‘मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आज शिवराज सिंह कहें कि मैं 10 दिन में या 10 महीने में ये करके दिखाऊंगा, नहीं तो मैं अपना त्यागपत्र दूंगा. मैं दावे-गारंटी के साथ कह रहा हूं कि या तो ये कर के दिखाएंगे या कुर्सी छोड़ देंगे. जिंदगी में एक ही चीज प्यारी है. जान जाए पर वचन न जाए.

सिंधिया यह बात कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस की वादाखिलाफी के संदर्भ में कह रहे थे. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने कहा था कि 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ होगा अन्यथा सीएम बदल दिया जाएगा. आपका मुखिया होने के नाते मैंने केवल 10 दिन ही नहीं, 10 महीने इंतजार किया, लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ. इसके बाद क्या हुआ सब जानते हैं.’ सिंधिया के इस भाषषण के सोशल मीडिया पर अलग-अलग राजनीतिक आशय निकाले जा रहे हैं.

शनिवार को ट्विटर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा कि हम जमीनी कार्यकर्ता हैं और अपनी धरती मां से जु़ड़कर कार्य करने वालों में से हैं. हमें अपनी माटी, अपनी जनता के उज्ज्वल भविष्य की चिंता है और यदि उसके लिए हमें कुर्सी भी त्याग करनी पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे.

उन्होंने कमल नाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा और कहा कि इन लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के नाम पर हमारी युवा पीढ़ी के साथ छल किया है. उनके सपनों को, उनकी आशाओं को इन लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए कुचल दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

13 राज्यों में कोरोना के ज्यादा केस, भारत में स्थिति बेहतर

Next Post

किसानों को भी डिजिटल इंडिया से जोड़ें पीएम मोदी: राकेश टिकैत

Next Post
किसानों को भी डिजिटल इंडिया से जोड़ें पीएम मोदी: राकेश टिकैत

किसानों को भी डिजिटल इंडिया से जोड़ें पीएम मोदी: राकेश टिकैत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d