BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Weather Updates: बदलेगा मौसम का मिजाज, देश के 10 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका

by bnnbharat.com
February 15, 2021
in समाचार
Weather Updates : अभी सर्दी से राहत नही, इन राज्यों में होगी बारिश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- इस समय पूरा उत्तर भारत मौसम के उलटफेर से परेशान है, कभी धूप तो कभी कोहरे से परेशान लोगों के लिए अगले 4 दिन और भी ज्यादा मुश्किल भरे हो सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा है कि देश के 10 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है. आईएमडी ने कहा है कि मंगलवार से देश के कुछ राज्यों में जोरदार बारिश के आसार हैं तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका है.जिन 10 राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है, उनके नाम हैं उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु.मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में हेर-फेर देखने को मिल रहा है और राज्यों में बेमौसम बरसात होने की आशंका बनी हुई है. विभाग के मुताबिक मौसम का ये हाल 16 से 20 फरवरी तक रहेगा तो वहीं इन जगहों में कुछ स्थानों पर बारिश होने, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की भी संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर

एक और जहां इन राज्यों में बारिश के आसार हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक इन सभी स्थानों में सुबह-शाम कोहरे का कहर देखने को मिलेगा, हालांकि सूर्य देवता दिन में मेहरबान रहेंगे जिससे दिन के तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी.

उत्तर भारत के करीब 22 शहरों में कोहरे का कोहराम

जबकि स्काईमेट के मुताबिक कल से लेकर आने वाले चार दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु-केरल में बारिश के आसार हैं. तो वहीं अमृतसर, दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, लखनऊ, रायपुर, भोपाल, रीवा समेत उत्तर भारत के करीब 22 शहरों में कोहरे का कोहराम अभी जारी रहेगा, हालांकि दिन के तापमान में इजाफा होगा, जिससे कि सर्दी से राहत मिलेगी.

हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश का अंदेशा

हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश का अंदेशा है. विभाभ ने कहा है कि उत्तरकाशी, चमोली, बदरीनाथ, गोरसों, हेमकुंड और मसूरी में बारिश की संभावना है. तो वहीं साउथ के मौसम में भी तब्दीली हो सकती हैं. हालांकि मौसम यहां आम तौर पर उदासीन ही रहने वाला है और दिन में लोगों को अच्छी धूप सेंकने को मिलेगी और सर्दी से राहत मिलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उद्यान-बागवानी मित्रों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकताः- उपायुक्त

Next Post

गंगा नदी तट पर भूस्खलन रोकने के लिए 8.14करोड़ की योजना को लिमी मंजूरी

Next Post
गंगा नदी तट पर भूस्खलन रोकने के लिए 8.14करोड़ की योजना को लिमी मंजूरी

गंगा नदी तट पर भूस्खलन रोकने के लिए 8.14करोड़ की योजना को लिमी मंजूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d