BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पश्चिम बंगालः मतदान के दौरान सुरक्षाबलों की फायरिंग में 4 की मौत

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC-BJP के बीच झड़प, एक व्यक्ति की हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के चुनाव के दौरान सीएपीएफ यानी केंद्रीय सुरक्षा बल की कथित गोलीबारी के दौरान चार लोगों की मौत हो गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कूचबिहार जिला स्थित सिताकुल्ची विधानसभान्तर्गत माथाभंगा ब्लॉत के जोरपट्टी इलाके में हुआ. 

इससे पहले  कूचबिहार जिले में ही एक मतदान केंद्र के बाहर अज्ञात लोगों ने शनिवार को पहली बार वोट डालने आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे भाजपा है जबकि भाजपा ने दावा किया कि पीड़ित युवक मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट था और उसने इसके लिए राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी को जिम्मेदार ठहराया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आनंद बर्मन नाम के युवक को सिताल्कुची के पठानतुली इलाके में बूथ नंबर 85 के बाहर घसीटकर लाया गया और गोली मार दी गई. घटना के वक्त मतदान चल रहा था.

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद तृणमूल और भाजपा समर्थकों में झड़प शुरू हो गई और मतदान केंद्र के बाहर बम फेंके जाने के कारण कई लोग घायल हो गए. केंद्रीय बलों को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.

एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘हमें सूचना मिली कि कूचबिहार जिले में सिताल्कुची में एक मतदान केंद्र के बाहर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमने पर्यवेक्षक से जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है और हालात के बारे में जानकारी ली है.’ इलाके में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात कर दिया गया है.

सिताल्कुची इलाके में ही कुछ दिनों पहले भाजपा के प्रदेश प्रमुख और सांसद दिलीप घोष पर हमला हुआ था. तृणमूल नेता और नाताबरी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार रबींद्रनाथ घोष ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे भाजपा कार्यकर्ता हैं

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबा मंदिर को 30 अप्रैल तक रात्रि 8 बजे बंद करने का निर्देश

Next Post

खुशखबरी: जल्द शुरू होने जा रही ये स्पेशल ट्रेनें, पढ़े डिटेल्स…

Next Post
प्राइवेट ट्रेन चलाने के लिए आज होगा प्रीबिड कॉन्फ्रेंस

खुशखबरी: जल्द शुरू होने जा रही ये स्पेशल ट्रेनें, पढ़े डिटेल्स...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d