BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत में जो काम मुगलों और अंग्रजों ने नहीं किया वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग कर रहे हैः गिरिराज सिंह

by bnnbharat.com
December 28, 2019
in समाचार
भारत में जो काम मुगलों और अंग्रजों ने नहीं किया वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग कर रहे हैः गिरिराज सिंह

भारत में जो काम मुगलों और अंग्रजों ने नहीं किया वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग कर रहे हैः गिरिराज सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • कांग्रेस ने जो पाप किया है, भाजपा सरकार उसे धोने का काम कर रही है

  • कांग्रेस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन स्वीकार किया

  • राहुल गांधी को यदि घुसपैठियों से ज्यादा प्रेम है तो उन्हें इटली ले जाएं

रांचीः केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने नागरिकता संसोधन कानून पर कहा है कि जो भारत के हैं उन्हें इस कानून से कोई तकलीफ नहीं है. तकलीफ है तो केवल कांग्रेस और टुकड़े टुकड़े गैंग को.

कांग्रेस ने जो पाप किया है, भाजपा सरकार उसे धोने का काम कर रही है. राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी देश में भ्रम फैला कर डर का वातावरण बना रही है. यह सब कांग्रेस के दोगली नीति का ही परिणाम है.

कांग्रेस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन स्वीकार किया, विभाजन के पाकिस्तान में बसे हिंदू, सिक्ख ईसाई जैन बौद्ध पारसियों पर अत्याचार होते रहे बहन, बेटियों की इज्जत लूटी गई. भय दिखाकर जबरन धर्मांतरण कराया गया, जिसके परिणाम स्वरूप इनकी आबादी 23 प्रतिशत से घटकर 3 प्रतिशत पर पहुंच गई. गिरिराज सिंह शनिवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे.

यूपीए सरकार ने भी नागरिकता कानून की बात की, पर तुष्टिकरण के कारण बना नहीं सके. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी प्रार्थना सभा में कहा था कि पाकिस्तान में बसने वाले हिंदू सहित अन्य अल्पसंख्यक समुदाय भारत के ही नागरिक थे, और उनके भारत लौटने पर उन्हें भारत में वही व्यहवार मिलना चाहिए.

पट्टाभिसीतारमैया, जेबी कृपलानी, पंडित नेहरू, अबुल कलाम आजाद ने भी इस बात को स्वीकारा था. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू लियाकत समझौते के खिलाफ ही इस्तीफा दिया था. यूपीए सरकार ने भी नागरिकता कानून की बात की लेकिन तुष्टिकरण के कारण बना नहीं सके.

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने नागरिकता कानून का समर्थन किया है. उन्होंने पाकिस्तान के तत्कालीन कानून मंत्री जगन्नाथ मंडल को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस के तुष्टिकरण नीति का ही परिणाम है कि वे भारत में रिफ्यूजी की जिंदगी जीते जीते जीवन लीला समाप्त की. क्या कांग्रेस पार्टी को उत्पीड़न नहीं दिखायी देता, क्या कानून बनाने का उनका इरादा ढ़कोसला मात्र था.

योजनाओं के क्रियान्वयन में धर्म के आधार पर कोई भेद भाव नहीं किया

गिरिराज ने कहा कि क्या लोगों को पासपोर्ट बनवाने में, योजनाओं का लाभ लेने के लिये सरकार को आवश्यक जानकारियां नहीं दी हैं, फिर आज भ्रम क्यों फैलाये जा रहे हैं. सरकार ने योजनाओं के क्रियान्वयन में धर्म के आधार पर कोई भेद भाव नहीं किया, सबका साथ, सबका विकास हमारा संकल्प है.

उन्होंने कहा कि ये ओवैशी जैसे लोग जिनका भाई 15 मिनट में हिंदू मुक्त हिन्दुस्तान बनाने की बात करता है, जो राष्ट्र ध्वज का अपमान करते हो, भारत में अशांति फैलाने की साजिश कर रहे हैं. जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब भी देगी. जो सोये हैं उन्हें जगाया जा सकता है पर जागे हुए को कोई नहीं जगा सकता.

देश में पहली बार नहीं हो रहा एनपीआर

एनपीआर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश में पहली बार नहीं हो रहा. जानकारियों के आधार पर ही योजनाएं बनती है. डीबीटी के माध्यम से योजनाओं के अरबों रुपए बर्बाद होने से बचे तथा लाभ वास्तविक व्यक्ति तक पहुंचा.

कांग्रेस भ्रम और झूठ के सहारे देश तोड़ना चाह्ती है. राहुल गांधी को यदि घुसपैठियों से ज्यादा प्रेम है तो उन्हें इटली ले जाएं. प्रेस वार्ता में महामंत्री दीपक प्रकाश एवं सांसद संजय सेठ भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएफआई को बैन करेगी योगी सरकार 

Next Post

अन्ना हजारे ने की खुद को मिली जेड प्लस की सुरक्षा हटाने की अपील, CM को लिखा पत्र

Next Post
अन्ना हजारे ने की खुद को मिली जेड प्लस की सुरक्षा हटाने की अपील, CM को लिखा पत्र

अन्ना हजारे ने की खुद को मिली जेड प्लस की सुरक्षा हटाने की अपील, CM को लिखा पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d