BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हटिया डैम से पानी की राशनिंग होगी अथवा नहीं, 24 सितंबर के बाद चलेगा पता

by bnnbharat.com
September 20, 2019
in समाचार
हटिया डैम से पानी की राशनिंग होगी अथवा नहीं, 24 सितंबर के बाद चलेगा पता

Whether or not there will be rationing of water from Hatia Dam, will be known after September 24

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: राजधानी रांची के हटिया डैम से पानी की आपूर्ति की राशनिंग होगी अथवा नहीं, इस पर 24 सितंबर को उच्च स्तरीय बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त मनोज कुमार करेंगे. इसमें नगर विकास विभाग औऱ पेयजल और स्वच्छता विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे. जानकारी के अनुसार कम बारिश की वजह से हटिया डैम में पानी का पर्याप्त भंडारन इस साल नहीं हो पाया. डैम में सिर्फ 15.8 फीट पानी ही बचा है. जिससे 2020 के जून-जुलाई तक आपूर्ति कर पाना संभव नहीं है. पेयजल और स्वच्छता विभाग के अफसरों की मानें, तो हटिया डैम से पानी की राशनिंग के अलावा सरकार के पास और कोई विकल्प नहीं है. पर उच्च स्तरीय निर्णय के बाद ही तिथि की घोषणा की जायेगी कि कब से पीने के पानी की सप्लाई कम की जायेगी.

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने तैयार की है वैकल्पिक व्यवस्था

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने हटिया डैम से होनेवाली पानी की आपूर्ति को लेकर कई इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्णय लिया है. हटिया डैम से हिनू, डोरंडा, ऑफिस पाड़ा, मेकॉन कॉलोनी, अशोक नगर, अरगोड़ा, निवारणपुर, हरमू हाउसिंग कॉलोनी में होनेवाली आपूर्ति के लिए वैकल्पिक पाइपलाइन से जलापूर्ति करने का निर्णय लिया गया है. इन इलाकों में रूक्का डैम से पीने के पानी की आपूर्ति की जायेगी. इसके लिए हिनू, ऑफिस पाड़ा, डोरंडा, अशोक नगर, जगन्नाथपुर संप, हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रूक्का डैम से जलापूर्ति की जायेगी, ताकि हटिया डैम के पानी को बचाया जा सके. वहीं सरकार ने एचइसी को आपूर्ति किये जानेवाले प्रोसेस वाटर को रीसाइकिल करने का भी प्रस्ताव दिया है.

काटे जायेंगे अवैध कनेक्शन

सरकार की तरफ से हटिया डैम से बिछाये गये पाइपलाइनों में अवैध पानी के कनेक्शन को भी काटा जायेगा. खास कर रहमत कॉलोनी में मुख्य पाइपलाइन से 4 इंच का अवैध पाइप लाइन ले जाया गया है. इसे बंद किया जायेगा. इसके अलावा खुले स्टैंड पोस्ट और अन्य कनेक्शन भी नगर निगम के सहयोग से बंद किये जायेंगे.

प्रति दिन 10 एमजीडी पानी की होती है आपूर्ति

हटिया डैम से प्रति दिन 10 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रति दिन) पानी की आपूर्ति की जाती है. रूक्का डैम से बड़े कॉलोनियों को होनेवाली जलापूर्ति से 35 से 40 फीसदी हिस्से के लोगों की हटिया जलागार पर निर्भरता कम हो जायेगी. डैम से चार लाख की आबादी को पीने के पानी की सप्लाई की जाती है. इसमें झारखंड मंत्रालय, झारखंड के संबद्ध कार्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय, एचइसी के तीनों प्लांट, एचइसी आवासीय परिसर, जगन्नाथपुर, एयरपोर्ट, रेलवे कालोनी, हटिया, तुपुदाना, सीआरपीएफ और सीआइएसएफ कैंप, झारखंड विधानसभा (नया और पुराना) समेत 40 से अधिक कॉलोनियां शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

7 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म, हत्या मामले में पिता को सजा ए मौत

Next Post

झारखंड के 70 हजार पुलिसकर्मी कई मामलों में पड़ोसी राज्य बिहार के पुलिसकर्मियों से हैं पीछे

Next Post
झारखंड के 70 हजार पुलिसकर्मी कई मामलों में पड़ोसी राज्य बिहार के पुलिसकर्मियों से हैं पीछे

झारखंड के 70 हजार पुलिसकर्मी कई मामलों में पड़ोसी राज्य बिहार के पुलिसकर्मियों से हैं पीछे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d