BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेपी नड्डा हैं कौन, जो मैं उनको जवाब देता फिरूं: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in समाचार
प्रवासी मजदूरों और गरीबों का भरोसा उठ गया: राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनसे कुछ सवाल किए थे, जब राहुल से इनपर जवाब मांगा गया तो राहुल गांधी ने कहा कि वो कौन हैं, क्या वो मेरे प्रोफेसर हैं जो मैं उन्हें जवाब दूं.

जेपी नड्डा को लेकर जब प्रश्न हुआ तो राहुल गांधी बोले, ‘क्या वो मेरे प्रोफेसर हैं, वो कौन हैं जो मैं उन्हें जवाब देता फिरूं. मैं देश के किसानों, देश की जनता को जवाब दूंगा. अपनी आवाज उठाता रहूंगा चाहे कितना भी विरोध हो जाए’.

राहुल गांधी की ओर से बीजेपी पर निशाना साधा गया कि जब यूपीए की सरकार थी, तब किसानों का लाखों-करोड़ों रुपये का कर्जा माफ किया गया. भट्टा परसौल का मसला भी उन्होंने तब उठाया था, जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी.

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से बात नहीं करना चाहते हैं, ये उनका अंदाज ही नहीं है. राहुल गांधी ने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है और केंद्र सरकार से मांग करती है कि तीनों कृषि कानूनों को तुरंत वापस लिया जाए.

आपको बता दें कि मंगलवार को ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्विटर के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा था. साथ ही दर्जनों सवाल पूछे थे, नड्डा ने वार किया कि राहुल गांधी, कांग्रेस चीन के मसले पर झूठ बोलना कब बंद करेगी.

बीजेपी अध्यक्ष ने लिखा था कि कांग्रेस किसानों को उकसाना और बहकाने का काम कब बंद करेगी? यूपीए सरकार द्वारा स्वामीनाथन रिपोर्ट को क्यों रोका गया और एमएसपी को लागू क्यों नहीं किया गया था. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राम मंदिर निर्माण: मुस्लिम युवती ने दिया चंदा, ‘श्रीराम’ के नाम का बनवाया टैटू

Next Post

नई पॉलिसी पर सरकार ने व्हाट्सएप के सीईओ से मांगा जवाब

Next Post
ड्यूटी के दौरान व्हाट्सअप चैटिंग करने वाले पुलिसकर्मी निलंबित

नई पॉलिसी पर सरकार ने व्हाट्सएप के सीईओ से मांगा जवाब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d