BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टिकट किसे मिलेगा यह समय, स्थान, परिस्थिति और नेतृत्व क्षमता पर निर्भर करेगा: नड्डा

by bnnbharat.com
July 14, 2019
in समाचार
टिकट किसे मिलेगा यह समय, स्थान, परिस्थिति और नेतृत्व क्षमता पर निर्भर करेगा: नड्डा

टिकट किसे मिलेगा यह समय, स्थान, परिस्थिति और नेतृत्व क्षमता पर निर्भर करेगा: नड्डा

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर रघुवर सरकार की पीठ थपथपाई। रविवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि झारखंड हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ने वाला राज्य है। यूएन की रिर्पोट के अनुसार भारत में 27.1 करोड़ गरीबी से उपर उठे हैं। माइल्टीडायमेनशनल इनकम  ग्रोथ हुआ है। वहीं झारखंड भी सबसे तेजी से आगे बढ़ा है। यह राज्य सरकार के बेहतर नीतिगत फैसले के कारण संभव हो पाया। रघुवर सरकार और संगठन तेजी से अपना काम कर रही है। विधानसभा चुनाव के सवाल पर कहा कि झारखंड में भाजपा 65 से अधिक सीटें जीतेगी। लोकसभा के तर्ज में 70 से अधिक उम्रवाले को टिकट नहीं देने के सवाल पर कहा कि युवा पीढ़ी को पार्टी में जगह दी जाएगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलता रहेगा। टिकट किसे मिलेगा यह समय, स्थान, परिस्थिति और नेतृत्व क्षमता पर निर्भर करेगा।

डबल इंजन की सरकार का मिल रहा फायदा

झारखंड को डबल इंजन की सरकार का फायदा मिल रहा है।  केंद्र की आयुष्मान भारत और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान, किसान आर्शीवाद योजना  का फायदा झारखंड के लोगों को मिल रहा है। आयुष्मान भारत, महिला सशिक्तकरण, रोड कनेक्टिविटी में झारखंड ने कीर्तिमान स्थापित किया है। रघुवर सरकार काम करने वाली , पारदर्शी होने के साथ सबको लेकर चलने वाली सरकार है। साढ़े चार साल में संगठन की गतिविधि भी आशावादी रही। जो काम पार्टी ने दिया, उसे बखूबी निभाया गया।

कोर कमेटी मे चुनाव की तैयारियो पर चर्चा

नड्डा ने बताया कि शानिवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियो पर बारीकी से चर्चा हुई। कमेटी के सदस्यों से फीडबैक लेकर दिशा निर्देश दिए गए। सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। कमेटी के सदस्यो ने भी कहा  कि सदस्य बनाने में अपनी ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे। 28 जुलाई को फिर कोर कमेटी की बैठक होगी। राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह इस पर ध्यान रखेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों , जिलाध्यक्षो , सदस्यता प्रमुखो के साथ हुई बैठक में यह बात सामने आई कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। कौन जिला आगे निकलेगा , इसकी होड़ लगी हुई है।

सदस्यता अभियान के लिये दो दिशा- निर्देश

नड्डा ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर दो दिशा- निर्देश दिए गए हैं। पहला सदस्यता सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी हो। दूसरा क्वालिटी और क्वांटिटी पर ध्यान रहे। झारखंड की सदस्यता रिपोर्ट काफी उत्साह जनक है। सांसदो से आग्रह किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान को गति दें और इसकी मॉनिटिरिंग करें। विधयाक बूथ संरचना पर ध्यान दें। संगठन को बूथ स्तर पर एक्टीवेट करें। खुद को अभियान से जोड़ें। कर्नाटक में कांग्रेस के हाल पर कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है। कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब कांग्रेस कमीशन और कांग्रेस करप्शन से मुक्ति। मोदी के नेतृत्व में नई संस्कृति आई है। वह है विकासवाद की राजनीति।

धोनी के भाजपा में शामिल होने का सवाल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा क कलाकार, संस्कृतिकर्मी, खेल-खिलाड़ी भी समाज के प्रमुख अंग हैं। सभी का स्वागत है। मॉब लीचिंग पर कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, राम विचार नेताम मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में फिर बजाया डंका चंद्रयान -2 के लिए काउंट डाउन शुरू

Next Post

IS के चुंगल से निकली महिला, सुनाई आप-बीती, 3 मासूम बच्चों को छोड़ पहुंची घर

Next Post
IS के चुंगल से निकली महिला, सुनाई आप-बीती, 3 मासूम बच्चों को छोड़ पहुंची घर

IS के चुंगल से निकली महिला, सुनाई आप-बीती, 3 मासूम बच्चों को छोड़ पहुंची घर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d