BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आरक्षण खत्म करने की बात करने वाले जातियां खत्म करने की बात क्यों नहीं करते: लालू यादव

by bnnbharat.com
February 11, 2020
in समाचार
आरक्षण खत्म करने की बात करने वाले जातियां खत्म करने की बात क्यों नहीं करते: लालू यादव

आरक्षण खत्म करने की बात करने वाले जातियां खत्म करने की बात क्यों नहीं करते: लालू यादव

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार(पटना): प्रमोशन में आरक्षण पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और लालू ने आरक्षण खत्म करने की बात करने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि आरक्षण खत्म करने की बात करने वाले जातियां खत्म करने की बात क्यों नहीं करते? लालू के इस विचार की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक व मोटिवेशनल स्पीकर चेतन भगत ने तारीफ की है.

चर्चित चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से सोमवार को लिखा गया, ‘आरक्षण खत्म करने की बात करने वाले लोग जातियां खत्म करने की बात क्यों नहीं करते? इसलिए कि जातियां उन्हें श्रेष्ठ बनाती हैं, ऊंचा स्थान देकर बेवजह उन्हें स्वयं पर अहंकार करने का अवसर देती है. हम कहते हैं कि पहले बीमारी खत्म करो, लेकिन वो कहते हैं कि नहीं, पहले इलाज खत्म करो.’

लालू के इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लेखक चेतन भगत ने लिखा, ‘जाति हटाओ. सरल और महान विचार.’ सजा काट रहे लालू इन दिनों अस्वस्थता के कारण रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं.

शीर्ष अदालत ने कहा है कि प्रमोशन में आरक्षण का दावा करना कोई मौलिक अधिकार नहीं है और राज्य नियुक्तियों में आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं हैं.

इस बीच, लालू प्रसाद के पुत्र और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए आरक्षण को लेकर को चुनौती दी है.

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, ‘हम राजग सरकार को चुनौती देते हैं कि सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका तुरंत दायर करे या आरक्षण को मूल अधिकार बनाने के लिए मौजूदा संसद सत्र में संविधान में संशोधन करे. अगर ऐसा नहीं होगा तो सड़क से लेकर संसद तक संग्राम होगा.’

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुष्कर्म का आरोपी गायक छिंदा शौंकी गिरफ्तार

Next Post

दो माह से अधूरा पड़ा जलमीनार,पानी को लेकर ग्रामीण परेशान

Next Post
दो माह से अधूरा पड़ा जलमीनार,पानी को लेकर ग्रामीण परेशान

दो माह से अधूरा पड़ा जलमीनार,पानी को लेकर ग्रामीण परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d