BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

TikTok पर पत्नी ने बनाया वीडियो, पति ने की हत्या

by bnnbharat.com
November 28, 2019
in समाचार
TikTok पर पत्नी ने बनाया वीडियो, पति ने की हत्या

TikTok पर पत्नी ने बनाया वीडियो, पति ने की हत्या

Share on FacebookShare on Twitter

आंध्रप्रदेश: विजयवाड़ा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसके मना करने के बावजूद सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, गुंटूर जिला के सवल्यापुरम ब्लॉक के पोटलुरु गांव निवासी सिद्दला चिन्ना नसरैया ने अपनी पत्नी गोरापति सुवर्था (19) की पहले गलाघोंट कर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को श्मशान में जला दिया.

यह घटना 17 नवंबर की है. 10 दिनों तक चली पुलिस जांच के बाद घटना का खुलासा हुआ.

दंपति एक निजी कंपनी में सेल्सपर्सन के तौर पर कार्यरत थी. उनकी शादी पांच साल पहले हुई थी. वहीं उनकी दो साल की एक बेटी भी है. सुवर्था को टिकटॉक वीडियो बनाने की आदत थी, लेकिन उसका पति इस बात से उससे नाराज रहता था. वह उस पर शक भी करता था.

पुलिस ने बताया कि सुवर्था ने हाल ही में घर छोड़ा था और बेटी को अपने माता-पिता के पास छोड़ने के बाद वह गुंटूर जिले के सटेनापल्ली शहर में एक छात्रावास में रह रही थी. कथित तौर पर उसने टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट करना जारी रखा था, जिसकी वजह से उसके पति को गुस्सा आया.

नसरैया ने अपनी पत्नी को 14 नवंबर को वापस घर आने के लिए राजी कर लिया. इसके ठीक तीन दिन बाद उसके अपने छोटे भाई चिन्ना वैंकैया के साथ मिल कर उसने घटना को अंजाम दिया.

वहीं पुलिस को एक अज्ञात शव के दाह-संस्कार की जानकारी मिली थी, जिसकी जांच के बाद घटना का खुलासा हुआ. आरोपी ने अपना गुनाह मान लिया है, साथ ही उसके छोटे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री चुनाव को कर रहे हैं डायवर्ट और डिस्ट्रक्ट : आरपीएन सिंह

Next Post

रांची टाटा हाइवे में वाहन चेकिंग के क्रम में एक कार से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा जब्त

Next Post
रांची टाटा हाइवे में वाहन चेकिंग के क्रम में एक कार से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा जब्त

रांची टाटा हाइवे में वाहन चेकिंग के क्रम में एक कार से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d