BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साली से निकाह के लिए पत्नी की करा दी हत्या

by bnnbharat.com
January 16, 2020
in Uncategorized
साली से निकाह के लिए पत्नी की करा दी हत्या

साली से निकाह के लिए पत्नी की करा दी हत्या

Share on FacebookShare on Twitter

गाजियाबादः लोनी के बेहटा हाजीपुर मेवात चौक के पास 11 जनवरी को कारोबारी आसिफ के घर लाखों की लूट और विरोध करने पर पत्नी समरीन की हत्या में पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया. जिसमें  रिश्तों के शर्मशार कर देनेवाली हकीकत सामने आई.

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पूरी वारदात की स्क्रिप्ट कारोबारी आसिफ ने ही तैयार की थी. वह अपनी साली से निकाह करना चाहता था.

साली की शादी कुछ महीने बाद ही होनी थी इसलिए उसे रोकने के लिए उसने अपने दो दोस्तों की मदद से 3 बदमाशों को वारदात के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी दी.

किसी को शक न हो इसलिए उसने मामला लूट का बनाया. एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आसिफ समेत वारदात की प्लानिंग करने वाले इसके दो दोस्तों रवि और संदीप को गिरफ्तार किया है.

घर में 3 बदमाश घुसे थे, इसमें एक सुनील शर्मा सुपारी लेने वाला भी था. पुलिस इन तीनों की तलाश कर रही है. एसएसपी ने वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है.

एसएसपी ने बताया कि आसिफ की अपनी साली से करीब 3 साल से नजदीकियां थीं. उसकी पत्नी समरीन इसका विरोध कर रही थी.

इस कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था. आसिफ पत्नी को रास्ते से हटाने की प्लानिंग पिछले डेढ़ साल से कर रहा था.

उसने करीब 6 महीने पहले समरीन को ठिकाने लगाने के लिए अपने एक दोस्त रवि जो पेशे से डॉक्टर है उससे मदद मांगी थी.

पूछताछ में रवि ने बताया कि आसिफ के कहने पर बीमार होने पर उसने समरीन को दवा बताकर जहरीला इंजेक्शन भी लगाया था, लेकिन वह बच गई थी. इसके लिए आसिफ ने रवि को 30 हजार रुपये भी दिए थे.

इस बीच आसिफ की साली की शादी मार्च में ठीक हो गई. शादी रुकवाने के लिए उसने फिर से पत्नी की हत्या का प्लान बनाया.

इसके लिए उसने रवि के कहने पर एक और डॉक्टर संदीप से संपर्क किया. संदीप ने अपने दूर के एक साले सुनील शर्मा (मुरादाबाद) को इसके लिए 2 लाख रुपये की सुपारी दिलाई. इसके 90 हजार रुपये एडवांस में दिए गए.

सुनील पर मुरादाबाद और उत्तराखंड के कई जिलों में लूट व हत्या के मामले दर्ज हैं. एसएसपी ने बताया कि आसिफ ने स्वीकार किया है पत्नी की हत्या के लिए 11 जनवरी को रात करीब 9 बजे ही उसने सुनील और उसके दो अन्य साथियों को अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने स्टोर में छिपा दिया था.

देर रात को उन्होंने समरीन की हत्या कर दी. वारदात लूटपाट लगे इसलिए उसने बदमाशों से अपने हाथ-पांव बंधवा लिए और कुछ सामान भी लेकर फरार करवा दिया.

इससे उसके बच्चों और साले को भी असलियत न पता लगे. साली से शादी करने के लिए पत्नी को रास्ते से हटाने के आरोपी आसिफ ने पुलिस को बताया कि उसका प्लान था कि पत्नी की हत्या के बाद कुछ दिन के लिए शादी टल जाएगी.

इसके बाद वह ससुराल पक्ष को अपने छोटे बच्चों को मां की कमी पूरा करने के उनकी मौसी (साली) से अपनी शादी का प्रस्ताव रख देगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आपको हैरान कर देंगे, रोजाना अलसी खाने के ये 10 फायदे

Next Post

‌तीन दिवसीय मां ‌चंचला महोत्सव का शुभारंभ

Next Post
‌तीन दिवसीय मां ‌चंचला महोत्सव का शुभारंभ

‌तीन दिवसीय मां ‌चंचला महोत्सव का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d