जमशेदपुर(सरायकेला): वन विभाग की तमाम प्रयासों के बाद भी सरायकेला जिले के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का आंतक का दायरा बढ़ते जा रहा है.
बते दें कि बीते रात जंगली हाथियों ने ईचाडीह पंचायत के आदरडीह गांव के दिवाकर महतो, राजेन गोप, उलपी गोप, राजकिशोर महतो के चारदीवारी को तोड़ डाला. वहीं चौका गांव के भोलू लोहार, दसरथ लोहार व बबलू लोहार के दरवाजे को तोड़ डाला और घर में रखे चावल को भी चट कर गया.
वहीं पीड़ित लोगों ने वन विभाग से मुआवाजा राशि की मांग की है. वैसे आपको बता दें कि जंगली हाथी दिन भर जंगल में रहने के बाद देर शाम व रात को जंगल से लगे आसपास के खेतों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाते और घरों को निशाना बनाकर सुबह वापस जंगल में लौट जाते हैं.
वैसे तो विगत एक सप्ताह के अंदर कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में हाथियों ने करीब 30 को तोड़ कर नुकसान पहुंचाया ह.

