BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्या आजसू के लिए दो सीटें बदलेगी भाजपा ? चंदनकियारी और लोहरदगा सीट पर घोषणा नहीं करने का आखिर राज क्या है

by bnnbharat.com
November 11, 2019
in Uncategorized
क्या आजसू के लिए दो सीटें बदलेगी भाजपा ? चंदनकियारी और लोहरदगा सीट पर घोषणा नहीं करने का आखिर राज क्या है

क्या आजसू के लिए दो सीटें बदलेगी भाजपा ? चंदनकियारी और लोहरदगा सीट पर घोषणा नहीं करने का आखिर राज क्या है

Share on FacebookShare on Twitter

दीपक

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल से लेकर महागठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी है. सत्तारूढ़ गठबंधन दल में शामिल आजसू पार्टी अपने बड़े घटक से तिलमिलायी हुई है. इसका कारण बताया जा रहा है कि आजसू पार्टी की 26 सीटों की मांग थी. भाजपा ने पहली सूची जारी करते हुए दो-तीन सीटों की जिच को बरकरार रखा है. जिस तरह आजसू पार्टी सुप्रीमो बयानबाजी कर रहे हैं, उससे राजनीतिक हलकों में यह कहा जा रहा है कि भाजपा इसे तरजीह नहीं देगी.

जल्द उठेगा परदा

भाजपा के लोहरदगा और चंदनकियारी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं करने के पीछे भी कई राज छिपे हुए हैं. चंदनकियारी से आजसू कैंडीडेट देना चाहती है. यहां से मंत्री अमर बाउरी विधायक हैं. भाजपा चाहती है कि अमर बाउरी को कांके के सुरक्षित सीट से लड़ाया जाये. यहां पर सीटिंग विधायक डॉ जीतू चरण राम की नैया भी डगमगा रही है. वह कईयों का आर्शीवाद तक लेने लगे हैं. वहीं लोहदरगा सीट पर आजसू पार्टी से सोमवार को नीरू शांति भगत नोमिनेशन कर रही हैं. यहां के सीटिंग एमएलए सुखदेव भगत के भाजपा में शामिल होने के बाद इस सीट को सबसे अधिक हॉट माना जा रहा था. भाजपा के करीबी सूत्रों का कहना है कि इन्हें मांडर से खड़ा कराया जायेगा. यहां पर सीटिंग एमएलए गंगोत्री कुजूर हैं, जिन्हें दुबारा टिकट दिये जाने में संशय की स्थिति बनी हुई है.

बीजेपी एक तीन से कई निशाना साधने के मूड में

यानी भाजपा आलाकमान एक तीर से कई निशाना साधने के मूड में है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि लोहरदगा और चंदनकियारी सीट यदि भाजपा छोड़ती है, तो आजसू पार्टी को काबू में रखने की रणनीति सफल होगी. भाजपा का मानना है कि पार्टी आजसू के साथ पोस्ट पोल एलायंस पर ज्यादा भरोसा कर रही है. यानी चुनाव में टकराहट साफ कर आगे का रास्ता क्लीयर किया जाये. भाजपा के साथ आजसू ने भी कॉमन एजेंडे पर काम करने की जिजीविषा छेड़ी है, ताकि मतदाता इनकी चालों का मतलब नहीं समझ सकें.

आजसू सुप्रीमो अब भाजपा के नेताओं से मिलने के बाद कह रहे हैं कि सैद्धांतिक मुद्दों के आलावा स्थानीय मुद्दों पर भी समझौता होना चाहिए. इतना ही नहीं भाजपा और आजसू पार्टी एक कॉमन एजेंडे पर काम करे, तो ज्यादा बेहतर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दूसरे चरण के 20 विस क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू

Next Post

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, सेंसेक्स खुला मामूली गिरावट के साथ

Next Post
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, सेंसेक्स खुला मामूली गिरावट के साथ

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, सेंसेक्स खुला मामूली गिरावट के साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d