सुभाष प्रसाद सिंह,
जामताड़ा: विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने कहा कि रोजगार सृजन करने के लिए उद्योग लगाए जाएंगे. बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से संथालपरगना और छोटानागपुर के आम जनता की समस्यायों का निराकरण और सुविधाओं के लिए झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ उसकी पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.
विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद कल पहली बार नाला पहुंचने पर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा था. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए आधार भूत संरचनाओं का विकास किया जायेगा.

