BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नहीं भरूंगा एनपीआर फॉर्मः अखिलेश यादव

by bnnbharat.com
December 29, 2019
in Uncategorized
नहीं भरूंगा एनपीआर फॉर्मः अखिलेश यादव

नहीं भरूंगा एनपीआर फॉर्मः अखिलेश यादव

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊः  देशभर में एनआरसी को लेकर चल रही तीखी बहस और विरोध प्रदर्शनों के बीच समाजवादी पार्टी  के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वह नैशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) में अपना पंजीकरण नहीं कराएंगे.

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी यह नहीं तय करेगी कि कौन भारत का नागरिक है और कौन नहीं. उन्‍होंने कहा कि नौजवानों को रोजगार चाहिए न कि एनपीआर.

एसपी अध्‍यक्ष अखिलेश ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ‘आजकल ब्रेकिंग न्यूज चल रही है चश्मा. नौजवान आज सब समझ रहे हैं.

समाजवादी मुकदमे से नहीं डरते. जब सीएम अपने मुकदमे वापस ले रहे हैं, तब मुकदमे किया जा रहा है.’ उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में सरकार बनते ही नौजवानों के ऊपर लादे गए मुदकमे हम वापस लेंगे.

अखिलेश ने कहा, ‘हम संविधान बचाना चाहते हैं लेकिन जिनसे मुकाबला है वे संविधान को कुछ नहीं समझते.

नौजवानों को रोजगार चाहिए या एनपीआर.’ उन्‍होंने कहा, ‘बीजेपी के लोग तय नहीं करेंगे कि हम नागरिक हैं या नहीं. महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रास्ता दिखाया था.

उन्होंने कुछ कार्ड जला दिए थे. यहां हम पहले होंगे जो एनपीआर का फॉर्म नहीं भरेंगे, मैं कोई फॉर्म नहीं भरने जा रहा.

एसपी नेता ने आरोप लगाया कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ अपनी कुर्सी बचाने के लिए अन्याय कर रहे हैं. सारी सीसीटीवी फुटेज और व‍िडियो मौजूद हैं.

सरकार बनने पर हम जांच करेंगे और जो दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई करेंगे.बीजेपी बताए कि बदायूं में पुलिस अफसर की हत्या के मामले में कितनी वसूली की गई.

 क्या है NPR

नैशनल पॉपुलेशन रजिस्टर यानी एनपीआर भारत में रहने वाले सामान्य निवासियों का एक रजिस्टर है. यह यहां रहने वाले लोगों (निवासियों) का रजिस्टर है.

इसे ग्राम पंचायत, तहसील, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जाता है. नागरिकता कानून, 1955 और सिटिजनशिप रूल्स, 2003 के प्रावधानों के तहत यह रजिस्टर तैयार होता है.

NPR को समय-समय पर अपडेट करना एक सामान्य प्रक्रिया है और इसका उद्देश्य देश में रह रहे लोगों का अपडेटेड डेटाबेस तैयार करना है ताकि उसके आधार पर योजनाएं तैयार की जा सकें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नए साल पर बुजुर्गों को सरकार देगी खास तोहफा

Next Post

सरकार के बाद अब पुलिस करेगी रिकवरी

Next Post
सरकार के बाद अब पुलिस करेगी रिकवरी

सरकार के बाद अब पुलिस करेगी रिकवरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d