BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी के सहयोग से देवतुल्य श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में मिलेगी सुखद अनुभूतिः उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 9, 2021
in समाचार
सभी के सहयोग से देवतुल्य श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में मिलेगी सुखद अनुभूतिः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

मंदिर प्रांगण में मास्क की अनिवार्यता पूर्ण रूप से रहेगी लागूः उपायुक्त

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बसंत पंचमी व महाशिवरात्री के सफल संचालन को लेकर पंडा पुरोहित समाज के प्रतिनिधियों व सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा आगामी बसंत पंचमी व महाशिवरात्री को लेकर की जा रही तैयारियों पर चर्चा करते हुए पंडा समाज के सदस्यों व प्रतिनिधियों से उनके सहयोग और विचारों से अवगत हुए.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बाहर से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराने हेतु हम सभी को मिलकर पूरे तत्परता के कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि सभी के जन सहयोग से सुरक्षित जलार्पण के साथ श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में एक सुखद अनुभूति दी जा सके.

बैठक के दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी के सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि कोविड नियमों के अनुपालन के साथ मास्क की अनिवार्यता पूर्ण रूप से मंदिर प्रांगण में लागू रहेगी.

साथ ही उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण को पूर्ण से प्लास्टिक फ्री एरिया बनाने में सभी के सहयोग की बात कही गयी. इस दौरान बसंत पंचमी व महाशिवरात्री के सफल संचालन को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करने की बात कही गयी.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे मंदिर प्रभारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सरदार पंडा, पंडा धर्मरक्षिणी के अध्यक्ष, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के उपाध्यक्ष व संरक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर, हेडक्वाटर डीएसपी एवं पंडा व तीर्थ पुरोहित समाज के सदस्य व प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजकोषीय घाटे को लेकर सतर्क है सरकार: वित्त मंत्री

Next Post

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: जानें किसे मिला कौन सा विभाग…

Next Post
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: जानें किसे मिला कौन सा विभाग…

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: जानें किसे मिला कौन सा विभाग...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d