BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

24 घंटे में दीदी किचन की मदद से 5,17,615 जरूरतमंदों को खिलाया गया खाना

by bnnbharat.com
April 26, 2020
in समाचार
24 घंटे में दीदी किचन की मदद से 5,17,615 जरूरतमंदों को खिलाया गया खाना

24 घंटे में दीदी किचन की मदद से 5,17,615 जरूरतमंदों को खिलाया गया खाना

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोविड-19 को रोकने के लिए पूरे देश में जारी लॉकडाउन की वजह से गरीब लोगों के सामने खाने की समस्या उत्पन्न न हो इस हेतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना चलाई जा रही है.

राज्य के सभी जिलों में दीदी किचन जरूरतमंद लोगों तक पका हुआ भोजन पहुंचाने का कार्य कर रही है. दीदी किचन के द्वारा खाना परोसते वक्त भी साफ सफाई एवं शोसल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है.

राज्य में अभी 6,883 दीदी किचन कार्य कर रही है. जिनके द्वारा रोजाना लाखों लोगों को पका हुआ भोजन कराया जा रहा है. पिछले 24 घंटे में इनके द्वारा 5,17,615 जरूरतमंदों को खाना खिलाया गया है.

लॉकडाउन के दौरान राज्य में कोई भूखा न रहे इस हेतु खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा लोगों तक विभिन्न योजनाओं के तहत राशन एवं खाना पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है.

विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ो के अनुसार अब तक राज्य में लगभग सभी राशन कार्ड धारकों को अप्रैल एवं मई माह का राशन वितरित किया गया है. वहीं नन पीडीएस के तहत 2,69,145 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है. इसके साथ ही 1,82,502 लोगों तक अनाज पहुंचाया गया है.

दाल भात के विभिन्न योजनाओं में अब तक लाखों लोगों को खाना खिलाया गया है. सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न राहत कैम्पों में 2,33,155 प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है. एनजीओ एवं वॉलिंटियर्स के विभिन्न टीमों द्वारा राज्य में विभिन्न जगहों पर लाखों लोगों को खाना खिलाया गया है. साथ ही आकस्मिक राहत पैकेट का वितरण भी जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है.

राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में कोविड -19 से संबंधित किसी भी तरह की सहायता हेतु टॉल फ्री नम्बर 181 पर सम्पर्क किया जा रहा है. राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र द्वारा छोटी से छोटी समस्याओं का भी समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है. नियंत्रण केंद्र द्वारा अब तक कुल 24,100 मामले कार्रवाई हेतु संबंधित जिलों एवं विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है.

इनमें से अबतक 18,447 मामलों पर सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है. शेष बचे मामलों पर हर संभव कार्रवाई की जा रही है. नियंत्रण केंद्र में खाद्य आपूर्ति से संबंधित 12,573, विधि व्यवस्था से संबंधित 1,114, चिकित्सा से संबंधित 1,218, झारखंड में फंसे व्यक्ति से संबंधित 1,334 एवं अन्य 2,208 शिकायतों का समाधान किया गया.

सरकार राज्य के बाहर फंसे लोगों की सहायता का कर रही हर संभव प्रयास

विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के संक्रमण से देश में 3 मई तक चलने वाले लॉकडाउन की वजह से झारखंड के कई लोग राज्य के बाहर फंसे हुए हैं. राज्य सरकार उनकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध है. श्रम विभाग द्वारा जारी किए गए टॉल फ्री नम्बर्स पर अबतक 32,353 कॉल्स प्राप्त हुए हैं, जिसमें राज्य के बाहर 9,40,811 लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है.

इनमें 14,032 जगहों पर 6,37,125 प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है. अब तक सरकार द्वारा 13,497 जगहों पर फंसे 4,99,368 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गयी है. उन तक हर स्तर से मदद पहुंचाई जा सके इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

राज्य सरकार के सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा मार्च एवं अप्रैल माह का पेंशन लाभुकों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. इस क्रम में राज्य के विभिन्न जिलों में मार्च माह का लगभग शत प्रतिशत पेंशन उपलब्ध करा दिया गया है. वहीं अप्रैल माह में अब तक 19,06,214 लोगों को पेंशन उपलब्ध करा दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अक्षय तृतीया के अवसर पर लोगों के बीच किया गया खीर, पूड़ी का वितरण

Next Post

सूक्ष्म-लघु उद्योगों को मिलनी चाहिए राहत: कांग्रेस

Next Post
सूक्ष्म-लघु उद्योगों को मिलनी चाहिए राहत: कांग्रेस

सूक्ष्म-लघु उद्योगों को मिलनी चाहिए राहत: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d