BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

370 के बाद PoK वापस लेना अगला कदम : राम माधव

by bnnbharat.com
February 23, 2020
in समाचार
370 के बाद PoK वापस लेना अगला कदम : राम माधव

370 के बाद PoK वापस लेना अगला कदम : राम माधव

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः विज्ञान भवन में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव ने  कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करना ‘अखंड भारत’ के उद्देश्य को हासिल करने की दिशा में पहला कदम था और अगला कदम पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेना है.

इस दौरान जब एक प्रतिभागी ने पूछा कि अखंड भारत का सपना कब साकार होगा, उन्होंने कहा, ‘यह चरणों में पूरा होगा. पहली चीज यह है कि जम्मू कश्मीर जो कुछ हद तक मुख्यधारा में नहीं था, अब पूरी तरह भारत से जुड़ गया है.

‘ बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘हमारा अगला लक्ष्य भारतीय जमीन को वापस लेना है जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है. उन्होंने कहा कि पीओके को वापस लेने का प्रस्ताव संसद में 1994 में पारित किया गया था. बीजेपी नेता ने कहा कि 20वीं सदी का भारत ख्याल देखने वाला देश जो कि नए-नए आजाद हुए लोगों के सपने को ढो रहा था, लेकिन आज की पीढ़ी महात्वाकांक्षी और व्यावहारिक है क्योंकि यह युवाओं की है.

बता दें कि इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर भी बोल चुके हैं कि पीओके भारत का हिस्सा है और उम्मीद है कि एक दिन वह भारत के भौतिक अधिकार क्षेत्र में होगा. वहीं, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर संसद में चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि पीओके हमारा है, उसके नागरिक हमारे हैं, और हम अब भी 26 सीटें जम्मू-कश्मीर असेंबली में हम रिजर्व रखते हैं.

इसके पहले उन्होंने आर्टिकल 370 हटाने के मुद्दे पर संसद में कहा था, ‘हम पीओके के लिए जान भी देने को तैयार हैं. जम्मू कश्मीर का मतलब पाकिस्तान के कब्जे वाला (पीओके) और अक्साई चीन से भी है क्योंकि इसमें दोनों समाहित हैं.’

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निःस्वार्थ भाव से किया जानेवाला परोपकार ही ईश्वर की सच्ची पूजाः राज्यपाल

Next Post

‘युविका’ के द्वारा आसानी से जोड़ा जा सकता है युवाओं को विज्ञान से : पीएम

Next Post
‘युविका’ के द्वारा आसानी से जोड़ा जा सकता है युवाओं को विज्ञान से : पीएम

'युविका' के द्वारा आसानी से जोड़ा जा सकता है युवाओं को विज्ञान से : पीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d