BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

by bnnbharat.com
February 3, 2020
in Uncategorized
महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में बदायू्ं के वजीरगंज क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया जिससे तीनों की मृत्यु हो गयी.

उप जिला अधिकारी बिसौली सीपी सरोज ने सोमवार काे बताया कि वजीरगंज क्षेत्र के अल्लुआ पसतोरा गांव निवासी बिजनेस कुमार का अपनी पत्नी प्रेमवती(36) से कई दिन से ननद के विवाह को लेकर विवाद चल रहा था. प्रेमवती इस बात को लेकर बिजनेस कुमार से नाराज थी की दो अन्य भाइयों के होते हुए ननद के रिश्ते की जिम्मेदारी बिजनेस ने क्यों उठा रखी है. इसी बात को लेकर रविवार दिन में दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई थी जिसके बाद बिजनेस घर से चला गया. पति के व्यवहार से क्षुब्ध प्रेमवती (36) ने रात में अपने दोनों बेटों मोहित (8) एवं रोहित(05) को खाने में सल्फास मिलाकर खिलाया और फिर खुद भी निगल लिया.

उन्होंने बताया कि रात में तीनों की हालत बिगड़ने लगी. बच्चों और प्रेमवती को उल्टी करता देख परिजन उन्हें बिसौली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने उसके दोनों बेटों को मृत घोषित कर दिया. गंभीर हालत में प्रेमवती को बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही वजीरगंज और बिसौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. गांव वालों के अनुसार बिजनेस कुमार अपनी बहन के लिये रिश्ता देखने सोमवार को जा रहा था, पत्नी प्रेमवती इससे नाराज थी. उसने बिजनेस को जाने से मना भी किया. दोनों में कहासुनी और मारपीट हुई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जदयू नेता की मूर्ति विसर्जन के दौरान हत्या, भड़के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थल में लगाई आग

Next Post

सेंसेक्स 40 अंक की मजबूती के साथ खुला, निफ्टी 11700 के पार

Next Post
सेंसेक्स 40 अंक की मजबूती के साथ खुला, निफ्टी 11700 के पार

सेंसेक्स 40 अंक की मजबूती के साथ खुला, निफ्टी 11700 के पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d